एक्सप्लोरर

Madagascar में तूफान ने बरपाया कहर, 10 लोगों की मौत के साथ कई घर तबाह, 48 हजार लोग विस्थापित

Cyclone Batsirai: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनंजरी (Mananjary) शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. मेडागास्कर (Madagascar) पहले से ही ट्रॉपिकल स्टॉर्म एना (Tropical Storm Ana) से जूझ रहा था.

Madagascar Cyclone: मेडागास्कर में भीषण तूफान बत्सिराई (Cyclone Batsirai) ने कहर बरपाया है. तूफान की वजह से भारी नुकसान की खबर है. करीब दो हफ्तों में ही दूसरा बड़ा तूफान बत्सिराई पूर्वी तट पर करीब 235 किलोमीटर की तेज रफ्तार से तटीय क्षेत्र से टकराया. जिसके बाद ऊंची लहरें उठीं. तूफान Batsirai की वजह से कई घर तबाह हो गए हैं. कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है. इसके साथ ही इस चक्रवात (Cyclone) के कारण करीब 48,000 लोग विस्थापित हुए हैं. तेज हवाओं की वजह से कई पेड़ उखड़कर (Cyclone Uprooted Trees) गिर गए. कई इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है.

मेडागास्कर में तूफान से भारी तबाही

मेडागास्कर के मनंजरी (Mananjary) में चक्रवात के टकराने से पहले देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चली. मेडागास्कर के मौसम विज्ञान कार्यालय (Meteorological Office) ने रविवार को कहा कि बारिश देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का कारण बनेगी. हिंद महासागर के द्वीप वाले देश (Indian Ocean Island Nation) में कहर बरपाने के बाद चक्रवात कमजोर पड़ गया. मेडागास्कर मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात की औसत हवा की गति लगभग आधी होकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई थी. जबकि सबसे तेज गति 235 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी.

48 हजार लोग हुए विस्थापित

बताया जा रहा है कि बढ़ते समुद्र की लहरों ने रेतीली पहाड़ी को नष्ट कर दिया जो एक कब्रिस्तान का हिस्सा था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनंजरी (Mananjary) शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. शहर के करीब 95 फीसदी हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है. मेडागास्कर (Madagascar) पहले से ही ट्रॉपिकल स्टॉर्म एना (Tropical Storm Ana) से जूझ रहा था, जिसने पिछले महीने हिंद महासागर द्वीप वाले देश से टकराकर कई लोगों की जान ले ली थी. फ्रांस वेदर सर्विस ने पहले भविष्यवाणी की थी कि मॉरीशस से गुजरने और मूसलाधार बारिश के साथ ला रीयूनियन के फ्रांसीसी द्वीप को प्रभावित करने के बाद बात्सिराई मेडागास्कर के लिए बहुत ही गंभीर खतरा पैदा करेगा. तूफान एना ने जनवरी के अंत में मेडागास्कर में कम से कम 131,000 लोगों को प्रभावित किया था जिसमें लगभग 60 लोग मारे गए थे.

ये भी पढ़ें:

Pakistan: कर्ज में लगातार डूबता जा रहा पाकिस्तान, प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना- पाक की विदेश नीति चीन पर निर्भर

Watch: नदी पार करने के लिए कुत्ते और भैंस में लगी रेस, इस तरकीब से भैंस ने जीता मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास

वीडियोज

अनुपमा: बेटी ने भी छोड़ा अनुपमा का हाथ! पराग कोठारी के लिए बनी रजनी की ढाल
Bollywood News: SRK की ‘King’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही मचा तूफान, VFX और स्टाइल पर बंटी नेटिज़न्स की राय
Maharashtra Politics: 'औरंगजेब की कब्र के बगल में दफन कर देंगे'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh | Imtiaz
Weather News Update: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित | Snowfall
NEET Student Death: Patna NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट में हुआ सबसे बड़ा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
Pregnancy Chances After Periods: पीरियड्स के कितने दिन बाद सबसे ज्यादा होते हैं मां बनने के चांस? ऐसे दूर करें कंफ्यूजन
पीरियड्स के कितने दिन बाद सबसे ज्यादा होते हैं मां बनने के चांस? ऐसे दूर करें कंफ्यूजन
रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने होगी तगड़ी कमाई, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश किया तो खाते में आएंगे 20500
रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने होगी तगड़ी कमाई, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश किया तो खाते में आएंगे 20500
Embed widget