एक्सप्लोरर

Los Angeles Fire: लॉस एंजिलिस की विनाशकारी आग से पैलिसेड्स तबाह! अब तक 10 की मौत, भारतीय-अमेरिकी बोली- 'चिंगारियां आसमान में...'

Fire Disaster: लॉस एंजिलिस के पैलिसेड्स इलाके में इस सप्ताह एक विनाशकारी आग ने जमकर तबाही मचा दी. कई जाने-माने हस्तियों के घर जलकर राख हो गए और हजारों की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ.

California Wildfire: लॉस एंजिलिस से लगभग 32 किलोमीटर दूर स्थित पैलिसेड्स इलाका इस सप्ताह की शुरुआत में लगी भयंकर आग से तबाह हो गया है. आग की वजह से कई जानी-मानी हस्तियों के घर जलकर राख हो गए और अरबों डॉलर की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ. पेरिस हिल्टन और बिली क्रिस्टल जैसी हॉलीवुड हस्तियों के घर इसी इलाके में स्थित हैं. यह आग इतनी विनाशकारी थी कि पूरे क्षेत्र में बस कुछ ही घर बच पाए.

पैलिसेड्स में रहने वाली भारतीय-अमेरिकी मोइरा शौरी ने ‘पीटीआई’ से बातचीत में कहा ‘‘यह भयानक तबाही है. इलाके के अधिकांश घर जलकर राख हो गए हैं और कुछ छोटे इलाकों में ही कुछ घर बच पाए हैं.’’ शौरी ने अपनी स्थिति को बेहद कठिन बताया और कहा कि उन्हें और उनके परिवार को दो दिन पहले अपना घर छोड़ना पड़ा. वे इस समय लॉस एंजिलिस के एक होटल में शरण लिए हुए हैं.

भारतीय मूल के परिवारों को भारी नुकसान

आग के दौरान हवा के साथ उड़ रही चिंगारियां आसमान में सैंकड़ों मीटर ऊपर तक पहुंच रही थीं. शौरी ने कहा कि आग को बुझाने की कोशिश करना ‘‘तूफान को रोकने की कोशिश करने जैसा’’ था. उन्होंने ये भी बताया कि आमतौर पर ऐसी आग पर काबू पाने के लिए विमानों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा कोई विमान तैनात नहीं किया गया. अग्निशमन अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद स्थिति काबू से बाहर होती दिखी.

इस आग की चपेट में कई भारतीय मूल के परिवार भी आए हैं. इन परिवारों ने अपनी संपत्ति और घर खो दिए हैं. एक भारतीय मूल के निवासी ने कहा ‘‘इतना अच्छा हुआ कि समय पर लोग अपने घरों से निकल गए जिससे कारण जनहानि कम हुई. हालांकि इन परिवारों को उबरने में तीन से पांच साल का समय लग सकता है.’’ इस आग से प्रभावित क्षेत्र में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 10,000 मकान और इमारतें जलकर राख हो चुकी हैं.

राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्या कहा? 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस भयावह स्थिति को देखते हुए अपनी इटली और वेटिकन सिटी की यात्रा रद्द कर दी. उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया में आग की तबाही ‘‘बेहद भयावह’’ है. बाइडन ने ये भी आश्वासन दिया कि अमेरिकी सरकार पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठा रही है.

ये भी पढ़ें: दुर्घटना के शुरुआती घंटे में इलाज न मिलने से लोगों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से 2 महीने में कैशलेस इलाज की नीति बनाने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: दुनिया में कौन सा देश किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
दुनिया में कौन किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget