एक्सप्लोरर

Pakistan New Political Party: इमरान खान का साथ छोड़ने वाले करीबी नेताओं ने बनाई अलग पार्टी, दिया ये नाम

Istehkam-e-Pakistan Party: नौ मई की घटना के बाद इमरान खान और उनकी पार्टी से अलग होने वाले नेताओं ने नए राजनीतिक दल का ऐलान किया है, जिसका नेतृत्व जहांगीर खान तरीन करेंगे.

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उनकी पार्टी को छोड़ चुके उनके करीबी नेताओं ने अलग राजनीतिक दल बनाने का ऐलान किया है. इस बात जानकारी कारोबारी और इमरान खान के पुराने दोस्त जहांगीर खान तरीन ने गुरुवार (08 जून) लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. 

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान को झटका देते हुए सैकड़ों असंतुष्ट नेताओं ने अक्टूबर में होने वाले आम चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार को एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू की. इमरान से अलग हुए नेताओं की पार्टी को पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना का समर्थन प्राप्त है. ख़ास बात यह है कि इमरान खान के पुराने दोस्त जहांगीर खान तरीन नेताओं के इस समूह का नेतृत्व कर रहे हैं. 

नई पार्टी इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान

गौरतलब है कि सैड़कों पीटीआई नेताओं ने 9 मई को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में ये सभी नेता अब इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी की सदस्या ग्रहण करेंगे. दरअसल, पाकिस्तान की राजनीति में इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी अपना आगाज करने जा रही है और देश में होने वाले आगामी आम चुनाव में हिस्सा लेगी. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया ऐलान 

जहांगीर खान तरीन ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'हम एक नई राजनीतिक पार्टी ( इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी) की नींव रख रहे हैं. देश को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए संयुक्त प्रयास करने के लिए हम एक मंच पर इकट्ठे हुए हैं, इस दौरान अलीम खान, इमरान इस्माइल सहित अन्य पीटीआई नेता मौजूद रहे. 

बता दें कि तरीन एक समय में इमरान खान के बेहद करीबी हुआ करते थे. उन्होंने 2018 में इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के गठन में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी लेकिन पीटीआई के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान ही उनपर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज हो गया, जिसके बाद वह इमरान खान से अलग हो गए थे. अब देखना यह होगा कि आधिकारिक तौर पर कौन से नेता इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी का हिस्सा होते हैं. 

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: बांध टूटने के बाद आई बाढ़ का दौरा करने पहुंचे ज़ेलेंस्की, बनाया आगे के लिए खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget