एक्सप्लोरर

Protest in Kenya: इस देश में शुरू हुआ बड़ा विद्रोह, प्रदर्शनकारियों ने संसद में लगा दी आग, पुलिस ने चलाई गोली

Protest in Kenya: केन्या की संसद में नए विधेयक के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को आग लगा दी गई. इस दौरान सैकड़ों सांसद केन्या की संसद में मौजूद थे.

Protest in Kenya: केन्या की संसद में टैक्स बढ़ोत्तरी को लेकर पेश हुए बिल का जमकर विरोध हो रहा है. मंगलवार को भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने केन्या की संसद का घेराव किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने संसद में आग लगा दी. घटना के समय अंदर फंसे सांसदों को फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेसिंयों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. केन्या में चल रहे इस भयंकर प्रदर्शन में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. 

दरअसल, मंगलवार को ही संसद में आग लगाने से पहले राजधानी नैरोबी में पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई थी. इस प्रदर्शन में हजारों लोग हिस्सा ले रहे हैं, इनकी मांग है कि देश के सांसद विवादास्पद वित्त विधेयक में प्रस्तावित नए टैक्स नियमों के खिलाफ मतदान करें. यह प्रदर्शन लंबे समय से चल रहा है, बीते सप्ताह प्रदर्शन के दौरान ही दो लोगों की मौत हुई थी. फिलहाल, मंगलवार को हुए प्रदर्शन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रदर्शन के दौरान घायलों को उपचार देने के लिए देश के चिकित्सकों ने कई शहरों में आपातकालीन अस्थायी  मेडिकल कैंप लगाया है. इन शिविरों के लिए के लिए केन्या के लोग पैसा और सामग्री दान कर रहे हैं.

नए विधेयक से इन वस्तुओं की बढ़ेगी कीमत
केन्या में इस प्रदर्शन की शुरुआत तब हुई, जब सांसदों ने नए टैक्स की पेशकश करने वाले विधेयक पर मतदान किया. नये टैक्स में 'इको-लेवी' भी शामिल है, इससे सैनिटरी पैड और डायपर जैसी वस्तुओं की कीमत बढ़ जाएगी. प्रदर्शन तेज होने के बाद 'ब्रेड' पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव हटा दिया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी अभी भी नए विधेयक को पारित नहीं करने की मांग कर रहे हैं. 

गोलीबारी का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
केन्या के मानवाधिकार आयोग ने मंगलवार को प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का एक वीडियो शेयर किया है और कहा कि इन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. मानवाधिकार आयोग ने 'एक्स' पर राष्ट्रपति विलियम रुटो के खिलाफ पोस्ट किया है. आयोग ने लिखा, 'दुनिया आपको अत्याचार की ओर बढ़ते हुए देख रही है, आपकी सरकार में लोकतंत्र पर हमला हुआ है. प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.'

यह भी  पढ़ेंः Saudi Arabia News: प्रिंस ने बदला सऊदी का मिजाज, महिलाएं हुईं आजाद, डेटिंग एप पर हो रही जीवनसाथी की तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget