एक्सप्लोरर

US Presidential Debate: अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट की परंपरा कितनी पुरानी? इस बार कौन रहेगा एंकर...एक नजर में सबकुछ

US Presidential Debate: अमेरिकी चुनाव को लेकर होने वाली दूसरी डिबेट डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच होनी है. डिबेट का आयोजन इस बार एबीसी न्यूज की तरफ से किया जा रहा है.

US Presidential Debate:  अमेरिका के भीतर नवंबर महीने में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मंगलवार की रात को प्रेसिडेंशियल डिबेट होनी है. इस बार ट्रंप के सामने जो बाइडेन की जगह कमला हैरिस खड़ी नजर आएंगी. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि अमेरिका में होने वाली प्रेसिडेंशियल डिबेट के मायने क्या हैं और इसकी परंपरा कितनी पुरानी है. यहां हम अमेरिका में होने वाली डिबेट से जुड़े हर पहलुओं से परिचय करा रहे हैं. इस बार किस टीवी चैनल पर अमेरिकी डिबेट का प्रसारण होगा और इसमें एंकर कौन होगा? सबुकछ. 

अमेरिका में होने वाली प्रेसिडेंसियल डिबेट के इतिहास की बात करें तो इसकी परंपरा 64 साल पुरानी है. सितंबर 1960 में पहली बार रिचर्ड निक्सन और जॉन एफ कैनेडी के बीच टीवी पर डिबेट हुई थी. यह डिबेट अमेरिका के इतिहास में पहली अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाली टीवी डिबेट थी. इस डिबेट ने अमेरिकी राजनीति को हमेशा के लिए बदल दिया.

इस डिबेट के बारे में थियोडोर एच व्हाइट ने अपनी किताब 'द मेकिंग ऑफ द प्रेसिडेंट 1960' में लिखा है, कि जबतक यह डिबेट नहीं हुई थी. तबतक कैनेडी की छवि अपरिपक्व, अनुभवहीन युवा नेता की थी, लेकिन इस डिबेट ने कैनेडी को उपराष्ट्रपति निक्सन के बराबर में लाकर खड़ा कर दिया. कैनेडी ने डिबेट के दौरान निक्सन के पसीने छुड़ा दिए और जीत भी हासिल कर ली. 

डिबेट जीतने के बाद चुनावी अभियान हो जाता है सरल
अमेरिका में माना जाता है कि राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए डिबेट जीतना जरूरी है, क्योंकि यह ऐसा मौका होता है, जब कोई नेता जनता के सामने अपनी प्रतिभा को निखार सकता है. इसमें यदि कोई नेता अपने को साबित करने में सफल हो जाता है तो उसे चुनाव जीतना काफी आसान हो जाता है. पिछली डिबेट की बात करें तो जून महीने में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें बाइडेन लड़खड़ाते नजर आए थे.

इस डिबेट को सीएनएन की तरफ से आयोजित किया गया था. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 को लेकर इस बार की यह दूसरी और संभवतः आखिरी डिबेट है. ऐसे में यह डिबेट कई मायने में काफी अहम होने वाली है. 

इन मुद्दों पर हो सकती है बहस
मंगलवार रात को डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच होने वाली डिबेट की बात करें तो इस डिबेट का आयोजन एबीसी न्यूज की तरफ से किया जा रहा है. प्रेसिडेंशियल डिबेट का सीधा प्रसारण एबीसी न्यूज के अलावा डिज्नी प्लस, हुलु और फॉक्स न्यूज पर भी होगा. वहीं डिबेट में एबीसी न्यूज के दो एंकर डेविड मुइर और लिंसे डेविस डिबेट को मॉडरेट करेंगे. इस बार की डिबेट में लाइव ऑडियंस नहीं होंगे, पिछला डिबेट भी इसी तरह से हुआ था.

डिबेट के दौरान जब एक कैंडिडेट बोल रहा होगा तो दूसरे उम्मीदवार का माइक बंद होगा. डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार अर्थव्यवस्था से लेकर इमिग्रेशन, अबॉर्शन लॉ, रूस-यूक्रेन युद्ध और फॉरेन पॉलिसी पर बहसबाजी होने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः US Presidential Debate: कमला हैरिस बनाम डोनाल्ड ट्रंप, 5 पॉइंट्स में समझें क्यों कल होने वाली बहस पर है दुनिया की नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget