एक्सप्लोरर

Jimmy Carter Death: पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता जिमी कार्टर का 100 साल की उम्र में निधन

Jimmy Carter: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार (29 दिसंबर) को 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति के रूप में काम किया था.

Jimmy Carter Death: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार (29 दिसंबर) को 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति के रूप में काम किया था. हालांकि, उन्हें 4 साल के लिए 1977 से 1981 तक देश के राष्ट्रपति के तौर पर भी काम करने का मौका मिला था. CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिमी कार्टर का निधन जॉर्जिया स्थित घर पर हुआ. राष्ट्रपति के तौर उन्हें अपने कामों के लिए काफी प्रशंसा मिली. उन्हें साल 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

जिमी कार्टर का जन्म जॉर्जिया के प्लेन्स में हुआ था. उन्होंने अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे. जनसेवा के प्रति समर्पण के बल पर ही उन्होंने राष्ट्रपति पद तक का सफर तय किया. वो राष्ट्रपति बनने से पहले जॉर्जिया के गवर्नर भी रह चुके थे. कार्टर ने 1976 में एक बाहरी उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लिया था. उन्होंने तब एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मैं आपसे झूठ बोलूं या भ्रामक बयान दूं, तो मुझे वोट न दें. उस दौरान कार्टर ने एक पारदर्शी और सार्वजनिक चुनाव अभियान चलाया. उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति जेराल्ड फोर्ड को मामूली अंतर से उस चुनाव में हराया था.

1982 में कार्टर सेंटर की स्थापना
जिमी कार्टर का राष्ट्रपति कार्यकाल चुनौतियों और उपलब्धियों का मिला-जुला अनुभव रहा. 1982 में उन्होंने कार्टर सेंटर की स्थापना की. इस केंद्र के जरिए उन्होंने दुनिया के सबसे वंचित क्षेत्रों में संघर्ष समाधान, चुनाव निगरानी, और बीमारियों के उन्मूलन के लिए काम किया. इन प्रयासों ने उन्हें एक मानवीय नेता के रूप में वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाया.

जिमी कार्टर के निधन पर जो बाइडेन की प्रतिक्रिया
जिमी कार्टर के निधन पर राष्ट्रपति जो बाइडेन एक्स पर लिखा कि अमेरिका और दुनिया ने एक असाधारण नेता को खो दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे और जिल को जिमी कार्टर को अपना प्रिय मित्र कहने का सम्मान मिला.

अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर जिमी कार्टर के निधन की घोषणा की, जिसके बाद देश के झंडे को आधा झुका दिया गया.

डोनाल्ड ट्रंप ने जिमी कार्टर के निधन पर जताया दुख
डोनाल्ड ट्रंप ने जिमी कार्टर के निधन पर सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि मैंने अभी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन की खबर सुनी. राष्ट्रपति के रूप में जिमी ने जिन चुनौतियों का सामना किया वह हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण समय था. उन्होंने सभी अमेरिकियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सब कुछ किया. हम सभी उनके आभारी हैं. मेलानिया और मैं इस कठिन समय के दौरान कार्टर परिवार और उनके प्रियजनों के साथ हैं. 

ये भी पढ़ें:  एक और नया युद्ध! पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक तो अफगान तालिबान बलों ने किया काउंटर अटैक, पाकिस्तानी सैनिक को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget