एक्सप्लोरर

जापान ने बना लिया ऐसा हथियार, जिसके सामने हाइपरसोनिक मिसाइल भी फेल; जानें क्या है 'रेलगन', जिससे डर गया चीन

जापान ने अपनी नेवी के जहाज JS Asuka पर एडवांस रेलगन का सफल समुद्री परीक्षण किया है. यह हथियार चीन और उत्तर कोरिया की हाइपरसोनिक मिसाइलों को रोकने में सक्षम है.

Japan Railgun: दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार जापान (Japan) अपनी रक्षा नीति में एक आक्रामक और टेक्नोलॉजिकल बदलाव की ओर अग्रसर है. हाल ही में जापान ने अपनी नौसेना के परीक्षण जहाज JS Asuka पर विद्युतचुंबकीय रेलगन (Electromagnetic Railgun) का सफलतापूर्वक समुद्री परीक्षण किया. यह परीक्षण न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से जरूरी है, बल्कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सामरिक स्थिति को भी बदल सकता है.

रेलगन एक electromagnetic हथियार सिस्टम है, जो पारंपरिक तोपों की तरह विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं करती, बल्कि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फोर्स के जरिए प्रोजेक्टाइल को बेहदी ही हाई स्पीड से दागती है. इसकी स्पीड 2,500 मीटर/सेकंड (≈ 5,600 मील/घंटा) है. प्रोजेक्टाइल वजन 320 ग्राम होता है. इसकी स्पीड साउंड से 6.5 गुना ज्यादा है. लंबाई 20 फीट और वजन 8 टन के करीब है. यह सिस्टम हाइपरसोनिक मिसाइलों और तेज गति से उड़ने वाले लड़ाकू विमानों को भी निशाना बना सकता है.

क्यों है यह चीन और उत्तर कोरिया के लिए चिंता का विषय?

जैसे ही जापान ने रेलगन का टेस्ट किया, चीन और उत्तर कोरिया की चिंता बढ़ गई. इसका कारण यह है कि यह हथियार पारंपरिक रक्षा प्रणाली से कहीं ज्यादा तेज, सटीक और प्रभावशाली है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जापान की यह तकनीक चीन की हाइपरसोनिक मिसाइल क्षमताओं के लिए बड़ा खतरा बन सकती है. चीनी सेना के एक पूर्व ट्रेनर ने इस हथियार को “आक्रामक रणनीति की शुरुआत” बताया है. उन्होंने चेतावनी दी कि जापान का यह कदम एशिया के बाकी देशों के लिए भी सामरिक तनाव बढ़ा सकता है.

अमेरिका ने भी शुरू किया था प्रोजेक्ट

जापान ने 2016 में इस तकनीक पर काम शुरू किया था. अमेरिका ने भी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था, लेकिन 2021 में इसे बीच में ही छोड़ दिया. चीन भी अबतक इसमें सफलता नहीं मिली है और वो इस पर अभी भी काम कर रहा है. इसलिए जापान की यह सफलता उसे वैश्विक सैन्य तकनीक की दौड़ में एक निर्णायक बढ़त दे सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Israel-Iran War Live: मिडिल ईस्ट की जंग रुकवाएगा रूस? पुतिन की ट्रंप से बात के बाद आगे आए लावरोव, अराघची को लगाया फोन
Live: मिडिल ईस्ट की जंग रुकवाएगा रूस? पुतिन की ट्रंप से बात के बाद आगे आए लावरोव, अराघची को लगाया फोन
Oil Price Today: चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश में कितना महंगा हो गया डीजल-पेट्रोल, भारत से कितनी ज्यादा कीमत चुका रहे लोग
चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश में कितना महंगा हो गया डीजल-पेट्रोल, भारत से कितनी ज्यादा कीमत चुका रहे लोग
Israel-Iran War: बीवी का...दीदी का...बाप का सबका बदला लेगा मुज्तबा?
Israel-Iran War: बीवी का...दीदी का...बाप का सबका बदला लेगा मुज्तबा?

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
Embed widget