एक्सप्लोरर

हिरोशिमा परमाणु हमले की बरसी पर ममता ने की 'हिंसा-अत्याचार' मुक्त दुनिया बनाने की अपील

6 अगस्त 2018 को जापान के हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले को 73 साल पूरे हो गए. आज ही के दिन 1945 में जापान के हिरोशिमा शहर पर सुबह सवा आठ बजे अमेरिका ने परमाणु बम गिरा दिया था.

नई दिल्ली: आज यानी 6 अगस्त 2018 को जापान के हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले को 73 साल पूरे हो गए. आज ही के दिन 1945 में जापान के हिरोशिमा शहर पर सुबह सवा आठ बजे अमेरिका ने परमाणु बम गिरा दिया था. वो जापान के लिए एक ऐसा दिन था जिसे सोचकर भी लोगों की रुह कांप जाती है. इस मौके पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर विश्व शांति की अपील की.

बंगाल की सीएम ने किया ट्वीट ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा, "आज हिरोशिमा की बरसी है. हमें एक ऐसी दुनिया बनाने की कोशिश करनी चाहिए जो हिंसा और अत्याचार, युद्ध और पीड़ा से मुक्त हो, ताकि आने वाली पीढ़ियां खुशी और शांति से रह सकें."

4,000 डिग्री तापमना में हुआ था सब राख एनोला गे नामक एक अमेरिकी बी-29 बमवषर्क ने छह अगस्त 1945 को ‘लिटिल ब्वाय’ नामक परमाणु बम हिरोशिमा पर गिराया था. यह घटना दूसरे विश्वयुद्ध के अंतिम चरणों में से एक है. बम गिरने के बाद इसके आसपास की लगभग हर चीज जलकर खाक हो गई थी. इस बम के जरिए जमीनी स्तर पर लगभग 4,000 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी पहुंची थी, जो कि स्टील को पिघलाने के लिए काफी होती है.

हमले के बाद जापान ने किया था सरेंडर इस हमले में लगभग 1.4 लाख लोग मारे गए थे. इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो बम हमले से तो बच गए थे लेकिन भारी विकिरण की चपेट में आने के कारण बाद में मर गए थे. पत्तन शहर नागासाकी पर भी नौ अगस्त को परमाणु बम से हमला बोला गया था. इसमें 70 हजार लोग मारे गए थे. कुछ दिन बाद 15 अगस्त 1945 को जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया था और युद्ध समाप्त हो गया था.

वीडियो- जल कहर: भारी बारिश और सैलाब की दिल दहला देने वाली 25 तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget