एक्सप्लोरर

'मैच जीत जाइए तो मैं आपको वेश्याओं से भरी बस गिफ्ट करूंगा'- इटली के पूर्व प्रधानमंत्री का फुटबॉल टीम से अजीबोगरीब वादा

Italy के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी इन दिनों अपने एक अजीबोगरीब बयान के लिए चर्चा में बने हुए हैं. उनके राजनीतिक विरोधियों ने भी उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Italy Silvio Berlusconi Controversial Statement: इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अपनी मोंज़ा फुटबॉल टीम (Monza Football Team) के खिलाड़ियों से अजीबोगरीब वादा किया है. उन्होंने फुटबॉल टीम से कहा है कि अगर वे टॉप A प्रतिद्वंद्वी टीम को मैच हराने में कामयाब रहे तो वह उनके लिए वेश्याओं से भरी एक बस लाएंगे. बबर्लुस्कोनी अक्सर अपने ऐसे बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं.

पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर 2011 में एक नाबालिग वेश्या के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगा था. इसके बाद सिल्वियो को जेल भी हुई. हालांकि, उन्हें 2015 में अपील पर बरी कर दिया गया था. न्यायाधीश ने पूर्व प्रधानमंत्री को ये कहकर बरी किया था कि उनको इस बात का नहीं पता था कि वेश्या नाबालिग थी.

बर्लुस्कोनी का अजीबोगरीब वादा

86 वर्षीय बर्लुस्कोनी ने वीडियो में कहा, "मैंने दोस्तों से कहा ... अब आप मिलान, जुवेंटस खेलेंगे. अगर आप इन शीर्ष टीमों में से एक के खिलाफ जीतते हैं तो मैं लॉकर रूम में वेश्याओं की एक बस लाऊंगा." इस वीडियो क्लिप की उनके राजनीतिक विरोधियों ने व्यापक रूप से निंदा की है.

पूर्व प्रधानमंत्री के बयान की हो रही निंदा

मध्यमार्गी इटालिया वाइवा पार्टी की एक सीनेटर डेनिएला स्ब्रोलिनी ने इसे "बर्लुस्कोनी की सामान्य नारी द्वेषी भाषा" कहा. हालांकि, बाद में बुधवार को बर्लुस्कोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि "लॉकर रूम जोक" इस तरह के आक्रोश को भड़का सकता है. बर्लुस्कोनी ने 2018 में मोंज़ा फुटबॉल टीम को को खरीदा था. वे वर्तमान में 20-टीम लीग में 14वें स्थान पर हैं. 

राजनीति में कम दिलचस्पी दिखा रहे बर्लुस्कोनी

गौरतलब है कि एक समय पर इटली की राजनीति में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में पहचाने जाने वाले बर्लुस्कोनी इस वक्त राजनीति में इतनी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. उनकी पार्टी की लोकप्रियता भी घटती जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बर्लुस्कोनी की सेहत भी इन दिनों कुछ ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें- New Year Celebration: नेपाल से टर्की तक, दुनिया की 10 ऐसी खूबसूरत जगह जहां आप नए साल का मना सकते हैं जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget