एक्सप्लोरर

Benjamin Netanyahu: रिकॉर्ड छठीं बार पीएम होंगे बेंजामिन नेतन्याहू, राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता

Israel News: लगभग चार साल से राजनीतिक अस्थिरता के कारण 2019 के बाद से अब तक इजराइल पांच बार चुनाव देख चुका है. अब एक बार फिर नेतन्याहू पीएम का पद संभालने जा रहे हैं.

Benjamin Netanyahu to be Next PM of Israel: इजरायल (Israel) के चुनाव में जनादेश पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के पक्ष में जाने के बाद एक बार फिर वह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार है. रविवार (13 नवंबर) को इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग (Isaac Herzog) ने नेतन्याहू को नई सरकार का गठन करने के लिए आमंत्रित किया. नेतन्याहू रिकॉर्ड छठीं बार इजराइल के प्रधानमंत्री बनेंगे. 

बेंजामिन नेतन्याहू ने एक ट्वीट में लिखा, ''चुनाव अभियानों की एक श्रृंखला के बाद, लोगों ने स्पष्ट रूप से मेरे नेतृत्व वाली सरकार बनाने के पक्ष में निर्णय लिया. मैं नेसेट (Knesset) के सभी 64 सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरी सिफारिश की. हम सब कुछ करेंगे ताकि भगवान की मदद से, यह एक स्थिर और सफल सरकार हो, एक जिम्मेदार और समर्पित सरकार हो, जो बिना किसी अपवाद के देश के सभी निवासियों के लाभ के लिए काम करेगी.''

इतने दिन में कर लेना है सरकार का गठन

इजराइली राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने संसद के सभी गुटों के साथ बैठक करने के बाद शुक्रवार (11 नवंबर) को नेतन्याहू के लिए घोषणा की थी. राष्ट्रपति ने बेंजामिन नेतन्याहू को जनादेश सौंप दिया है, इसके बाद नई सरकार का गठन करने के लिए उनके पास 28 दिन का समय है. हालांकि, इजराइली कानून के मुताबिक, अगर जरूरत पड़ती है तो राष्ट्रपति के पास इसमें 14 दिन का विस्तार करने का अधिकार है. 

चार साल में पांच चुनाव

लगभग चार साल से राजनीतिक अस्थिरता के कारण 2019 के बाद से अब तक इजराइल पांच बार चुनाव देख चुका है. इजराइल की संसद में 120 सीटें हैं. सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के अनुसार, 67 लाख से ज्यादा पात्र मतदाताओं ने 12,495 मतपत्रों के माध्यम से मतदान किया. एक नवंबर को हुए चुनाव में फर्जीवाड़े को रोकने, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए 18,000 पुलिस अधिकारियों की देशभर में तैनाती की गई थी.  

नेतन्याहू के लिए पीएम मोदी ने क्या कहा?

नेतन्याहू इजरायल में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं. वह अपनी दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी और अति-रूढ़िवादी गठबंधन के साथ फिर से सत्ता में लौट आए हैं. जून 2021 में यैर लैपिड के नेतृत्व वाले क्रॉस-पार्टिसन गठबंधन की ओर से सत्ता बाहर किए जाने से पहले नेतन्याहू लगातार 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेतन्याहू को जीत की बधाई दी है. नेतान्याहू के पक्ष में नतीजे आने पर पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा था, ''चुनावी सफलता के लिए मेरे मित्र बेंजामिन नेतन्याहू को बधाई. मैं भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए अपने संयुक्त प्रयासों को जारी रखने की आशा करता हूं.'' 

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: 'बकरियों की तरह भाग गए रूसी', खेरसॉन से रूस के पीछे हटने पर यूक्रेनी नागरिकों ने मनाया जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
बांग्लादेश का दोहरा चेहरा उजागर! भारत का विरोध करते हुए म्यांमार सीमा पर लगाएगा कटीले तारों का बाड़
बांग्लादेश का दोहरा चरित्र! भारत का विरोध, म्यामांर सीमा पर खुद लगाने जा रहा 108KM लंबा कटीले तारों का बाड़
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
'बेहतर संबंध चाहते हो तो...', अमेरिकी चुनाव में सेंधमारी वाले आरोप पर भड़का चीन, ट्रंप को दी नसीहत
'बेहतर संबंध चाहते हो तो...', अमेरिकी चुनाव में सेंधमारी वाले आरोप पर भड़का चीन, ट्रंप को दी नसीहत

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget