एक्सप्लोरर

इजराइल में नई सरकार के गठन के लिए आज संसद में वोटिंग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू का 12 साल का शासन खत्म

नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जिसकी जांच चल रही है. कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल आपातकालीन सरकार का गठन किया गया था.

इजराइली संसद के अध्यक्ष ने नई सरकार के गठन को लेकर आज मतदान कराने की घोषणा की है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का 12 साल का शासन खत्म हो जाएगा. नेतन्याहू के सहयोगी और संसद अध्यक्ष यारीव लेविन ने मंगलवार को मतदान की तारीख और समय की घोषणा की थी.

नई सरकार बनाने के लिए आठ राजनीतिक दलों के बीच हुए गठबंधन से इजराइल का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से बदल गया है. 120 सदस्यों वाली संसद नीसेट में गठबंधन के पास सरकार बनाने के लिए बहुमत से कुछ ही अधिक सदस्यों का समर्थन है. गठबंधन को तोड़ने के लिए नेतन्याहू के समर्थकों ने संसद सदस्यों के घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के अलावा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन इसके बावजूद गठबंधन सरकार बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है.

नाफतली बेनेट शुरुआती दो साल के लिए बनेंगे प्रधानमंत्री 
नेतन्याहू ने अपने पूर्व दक्षिणपंथी सहयोगियों पर वामपंथियों और अरब पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए विश्वासघात करने का आरोप लगाया है. गठबंधन के नेताओं के बीच हुए समझौते के मुताबिक नेतन्याहू के पूर्व सहयोगी और अतिराष्ट्रवादी नेता नाफतली बेनेट शुरुआती दो साल के लिए प्रधानमंत्री बनेंगे. इसके बाद याइर लेपिड प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालेंगे, जिन्हें गठबंधन का प्रमुख रणनीतिकार माना जा रहा है. लेपिड ने संसद अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा, "गठबंधन सरकार आगे बढ़कर इजराइल के लोगों के लिए काम करने को तैयार है."

दो साल में चार बार आम चुनाव 
पिछले दो सालों से भी कम समय के दौरान इजराइल में चार बार आम चुनाव हो चुके हैं. नेतन्याहू को पद पर बने रहना चाहिए या नहीं, इसको लेकर लोगों के विचार काफी बंटे हुए हैं. नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जिसकी जांच चल रही है. कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल आपातकालीन सरकार का गठन किया गया था. राजनीतिक मतभेदों के कारण वह सरकार दिसंबर में ही गिर गयी थी. इसके बाद मार्च में हुए चुनाव के बाद नेतन्याहू सरकार बनाने में विफल रहे थे. इजराइल में सत्ता परिवर्तन समेत अन्य राजनीतिक हलचल ऐसे समय में हो रही हैं जब हाल में यरुशलम में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजराइली पुलिस के बीच 11 दिनों तक हिंसक झड़पें हुईं थीं.

ये भी पढ़ें-
अमेरिका में फेडरल जज बनने वाले पहले मुस्लिम बने जाहिद कुरैशी, सीनेट ने लगाई मुहर

कनाडा में रहस्यमयी बीमारी से मचा हड़कंप, मरीजों को सपने में दिखाई दे रहे मरे हुए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget