एक्सप्लोरर

कनाडा में रहस्यमयी बीमारी से मचा हड़कंप, मरीजों को सपने में दिखाई दे रहे मरे हुए लोग

रहस्यमयी बीमारी के लक्षणों में याद्दाश्त का नुकसान और मतिभ्रम शामिल हैं. बीमारी से पीड़ित मरीजों को सपने में मरे हुए लोग दिखाई दे रहे हैं. बताया जाता है कि अब तक, 48 लोगों में रहस्यमयी बीमारी का खुलासा हुआ है, लेकिन उसके कारणों की जांच पड़ताल जारी है.

कोरोना वायरस महामारी के बीच एक रहस्यमयी दिमागी बीमारी से कनाडा में खौफ और चिंता फैल गई है. हालांकि, बीमारी का पता ठिकाना अभी तक अज्ञात है, लेकिन उसने कनाडा के मेडिकल विशेषज्ञों और वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट को हैरान कर दिया है. मरीजों को इनसोमनिया, अंगों में शिथिलता, मतिभ्रम जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें सपने में मरे हुए लोग दिखाई दे रहे हैं. 

रहस्यमयी बीमारी से कनाडा में बढ़ी चिंता

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अटलांटिक तट पर बसे न्यू ब्रंसविक में अज्ञात बीमारी का पता छह साल पहले चला था. ये देखते हुए कि बीमारी दिमाग को प्रभावित करती है, उसके साथ आए कुछ लक्षण काफी चिंताजनक हैं. इन सुराग को समझने के लिए न्योरोलॉजिस्ट दिन रात जुटे हुए हैं. पिछले छह वर्षों में दर्जनों लोग बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें छह लोगों के मरने की खबर है. 

बीमारी के तलाशे जा रहे संभावित कारण

इधर, बीमारी फैलने के साथ कई तरह की बातें कही जा रही हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का दावा है कि मोबाइल टॉवर के रेडिएशन से बीमारी फैल रही है. कुछ लोगों ने तो कोविड-19 वैक्सीन को संभावित जिम्मेदार माना है. हालांकि, अभी तक किसी भी दावे की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है. गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी की बढ़ती चिंता के कारण, रहस्यमयी बीमारी शुरू में लोगों का ध्यान नहीं खींच सकी. लेकिन 48 मामलों और छह मौत होने पर अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है. स्वास्थ्य मंत्री डोरोथे शेफर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "संभावित रूप से नया और अज्ञात सिंड्रोम की खोज डरावना है. मैं जानता हूं कि न्यू ब्रंसविक के लोग इस संभावित न्यूरोलॉजिकल सिंड्रोम के बारे में चिंतित और भ्रमित हैं."

विशेषज्ञों की टीम पहचान में आए इस नए न्यूरोलॉजिकल सिंड्रोम को समझने के काम में जुटी है. विशेषज्ञ दीमागी बीमारी से जुझ रहे हर मरीज की पूर्ण रूप से क्लीनिकल समीक्षा करेंगे. बीमारी का पहली बार पता 2015 में चला था जब न्यू ब्रंसविक के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर एलियर मेरेरो ने एक मरीज में लक्षणों का विचित्र मिश्रण जैसे चिंता, डिप्रेशन, तेजी से बढ़ती हुई डिमेंशिया, मांसपेशी का दर्द और भयावह दृश्य गड़बड़ी देखा. तीन साल बाद उनके पास इस तरह के आठ मामले हो चुके थे. अगले साल मरीजों की कुल संख्या 20 हो गई, फिर उसके बाद 38 और अब, 48 लोगों के इसकी चपेट में आने के बाद चिंता बढ़ गई है. 

प्रोटीन की कमी कैसे आपके शरीर को प्रभावित करती है, इस्तेमाल के आदर्श नियम ये हैं

अगर आपको नींद की समस्या है, तो जान लीजिए आपके लिए कितना बड़ा है ये खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget