एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: हमास पर कहर बनकर टूटा इजरायल, IDF के हमले में मारे गए कई आतंकी; ट्रेनिंग कैंप भी तबाह

Israel-Hamas War: गाजा में बढ़ती मौतों और विनाशकारी मानवीय संकट को लेकर इजराइल को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. गाजा में इजरायली हमलों में 35,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं.

Israel-Hamas War: इजरायल की सेना ने शनिवार (25, मई) को बताया कि गाजा में एक ऑपरेशन के दौरान कई आतंकियों को मार गिराया गया है. IDF के मुताबिक, सेना ने उत्तरी गाजा के जबालिया में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया. इस दौरान सेना ने आतंकवादी बुनियादी ढांचे और ट्रेनिंग कैंप को तबाह कर दिया है. साथ ही कई हथियार भी जब्त किए गए.

इससे पहले शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने इजरायल को दक्षिणी गाजा के शहर राफा में अपने सैन्य हमले को रोकने का आदेश दिया था. हालांकि, न्यायाधीशों ने पूरे फिलिस्तीनी क्षेत्र में एक पूर्ण युद्धविराम का आदेश देने से इनकार कर दिया.

इजरायल पर लगा नरसंहार का आरोप

दरअसल, युद्धविराम का यह अनुरोध पिछले साल के अंत में दायर एक मामले का हिस्सा है, जिसमें इजरायल पर गाजा अभियान के दौरान नरसंहार करने का आरोप लगाया गया था. हालांकि, इजरायल इन आरोपों को सिरे से खारिज करता आया है. इस बीच इंटरनेशनल कोर्ट में इस मामले को सुलझाने में कई साल लगेंगे, लेकिन कानूनी विवाद जारी रहने तक दक्षिण अफ्रीका फिलिस्तीनियों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश चाहता है.

गाजा में मारे गए 35 हजार से अधिक लोग

इस बीच गाजा में बढ़ती मौतों और विनाशकारी मानवीय संकट को लेकर इजराइल को वैश्विक आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में इजरायली बमबारी और जमीनी हमलों में 35,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं.

हमास की कैद में है अभी भी 100 नागरिक

बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमला किया था. हमास के हमले में इजरायल के 1,200 लोग मारे गए थे. इसके अलावा उन्होंने 250 लोगों का अपहरण कर लिया था. इस हमले के जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ कार्रवाई तेज की. इजरायल के अनुसार, लगभग 100 बंधक अभी भी गाजा में हमास की कैद में है.

यह भी पढ़ें- Canada Citizenship Law: भारतीयों के लिए कनाडा से आई खुशखबरी! ट्रूडो सरकार ने नागरिकता के नियमों में किया ये बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget