एक्सप्लोरर

'न रास्ता खुलेगा, न बात होगी...', होर्मुज पर अमेरिकी दावे की ईरान ने निकाल दी हवा, ट्रंप को दिखाई आंख

Hormuz Strait Row: डिप्टी स्पीकर ने कहा कि युद्ध, शांति और बातचीत से जुड़े सभी फैसले ईरान के सर्वोच्च नेता के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और फिलहाल बातचीत के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है.

Middle East Tensions: मध्य-पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है. जंग के मैदान में ईरान ने अपने दुश्मन अमेरिका और इजरायल को सख्त संदेश देते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने और किसी भी तरह की बातचीत से साफ इनकार किया है. ईरान की संसद के डिप्टी स्पीकर के बयान और बढ़ते सैन्य तनाव के बीच वैश्विक तेल आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है.

ईरान की संसद के डिप्टी स्पीकर ने साफ कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला जाएगा और अमेरिका के साथ कोई बातचीत न तो हुई है और न ही आगे होगी. उन्होंने यह भी कहा कि संसद के स्पीकर द्वारा बातचीत से जुड़े बयान निराधार हैं और विवाद पैदा करने के लिए दिए गए हैं.

सर्वोच्च नेता के पास है अंतिम निर्णय

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि युद्ध, शांति और बातचीत से जुड़े सभी फैसले ईरान के सर्वोच्च नेता के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और फिलहाल बातचीत के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है. ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन को लेकर एक नई योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने का प्रस्ताव रखा गया है.

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप होने से वैश्विक तेल बाजार पर बड़ा असर पड़ा है. तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है.

ईरानी विदेश मंत्री का बयान

दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी साफ किया कि वॉशिंगटन के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं चल रही है, चाहे प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष. उन्होंने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया जिनमें संदेशों के आदान-प्रदान की बात कही जा रही थी.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि मौजूदा सैन्य ऑपरेशन खत्म होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि या तो ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करेगा या फिर अमेरिका समर्थित गठबंधन इस मार्ग को खुला सुनिश्चित करेगा.

रक्षा मंत्री और सैन्य तैयारी पर बयान

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि इस जलमार्ग को खुला रखना सिर्फ अमेरिका की जिम्मेदारी नहीं है, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि इसके लिए सबसे ज्यादा तैयारी अमेरिका ने ही की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका दो से तीन हफ्तों के भीतर इस संघर्ष से बाहर निकल सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए ईरान को किसी समझौते की जरूरत नहीं है और अमेरिका के हटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति से उसका कोई लेना-देना नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: 'न रास्ता खुलेगा, न बात होगी...', होर्मुज पर अमेरिकी दावे की ईरान ने निकाल दी हवा, ट्रंप को दिखाई आंख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget