एक्सप्लोरर

तुर्की-इजरायल में हुआ युद्ध तो किसे मिलेगी जीत, किस देश की सेना ज्यादा ताकतवर? यहां जानिए दोनों देशों के हथियारों की हर डिटेल्स

Turkey-Israel Military: तुर्की लगातार गाजा के लोगों के साथ खड़ा है. वह ईरान के बाद एक ऐसा देश है, जो हर जगह इस युद्ध के लिए इजरायल की आलोचना कर रहा है.

Israel-Hamas War: मिडिल ईस्ट में इजरायल और हमास के बीच जंग चल रही है. मगर तुर्की की तरफ से लगातार कहा जा रहा है कि इजरायल को चेतावनी दी जा रही है, वह युद्ध को रोक दे. गाजा पट्टी पर हो रही इजरायली एयरस्ट्राइक में अब तक 9000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. इजरायल पर आरोप है कि उसने गाजा में हमास को खत्म करने के नाम पर अस्पतालों और स्कूलों पर बमबारी की है, जिसकी वजह से मासूम मारे जा रहे हैं. 

यही वजह है कि तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन की तरफ से लगातार इजरायल पर गाजा में नरसंहार का आरोप लगाया है. तुर्की में लोग इजरायल के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी कर रहे हैं. इन दिनों मिडिल ईस्ट में तुर्की और इजरायल के बीच एक दम तनातनी वाला माहौल है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर दोनों देशों में सबसे ज्यादा ताकतवर कौन है, किस देश की सेना के पास सबसे ज्यादा शक्ति है? युद्ध के हालात में कौन देश जीत सकता है?

इजरायल और तुर्की के पास कितने सैनिक? 

इजरायल के एक्टिव सैनिकों की संख्या 1,73,000 लाख है, जबकि तुर्की के पास एक्टिव सैनिकों की संख्या 4,25,000 है. इस तरह एक्टिव सैनिकों के मामले में तुर्की इजरायल के आगे खड़ा है. लेकिन जब बात रिजर्व सैनिकों की आती है, तो उसमें इजरायल तुर्की को पछाड़ता हुआ नजर आता है. इजरायल में रिजर्व सैनिक 4,65,000 है, जबकि तुर्की में सिर्फ 2,00,000 सैनिक ही रिजर्व में हैं. 

दोनों देशों की हवाई ताकत कैसी है? 

इजरायली सेना के पास 241 फाइटर एयरक्राफ्ट है, जबकि तुर्की की वायुसेना के बेड़े में इनकी संख्या 205 है. ट्रांसपोर्ट विमानों की संख्या इजरायल में 15 है, जबकि तुर्की इस मामले में काफी आगे खड़ा है, क्योंकि उसके पास 83 ट्रांसपोर्ट विमान हैं. वहीं, अगर बात ट्रेनी विमानों की करें, तो इजरायल के पास 153, जबकि तुर्की के पास 270 विमान हैं. इसके अलावा, इजरायल के बेड़े में 126 हेलिकॉप्टर्स और 48 अटैक हेलिकॉप्टर्स हैं, जबकि तुर्की के पास 478 हेलिकॉप्टर्स और 110 अटैक हेलिकॉप्टर्स का बेड़ा है. 

जमीनी शक्ति के मामले में क्या है इजरायल-तुर्की का हाल?

टैंकों की संख्या के मामले में इजरायल और तुर्की लगभग एक जैसी ताकत रखते हैं. इजरायल के पास 2200 टैंक हैं, जबकि तुर्की के टैंक की संख्या 2229 है. आर्मर्ड व्हीकल के मामले में तुर्की इजरायल से मीलों आगे है. इजरायल के पास जहां 56,290 आर्मर्ड व्हीकल हैं, जबकि तुर्की के बेडे़ में इनकी संख्या 1,12,476 है. इजरायल की सेना के पास 650 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टलिरी की ताकत है, मगर तुर्की के पास इसकी लगभग दोगुना संख्या है. उसके पास 1038 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी है. 

कितनी ताकतवर हैं दोनों देशों की नौसेना? 

इजरायल के पास 5 पनडुब्बी हैं, जबकि तुर्की की सेना के 12 पनडुब्बियां मौजूद हैं. तुर्की की नौसेना के पास 16 फ्रिगेट जहाज हैं, जबकि इजरायल के पास ऐसा कोई भी जहाज नहीं है. हालांकि, पेट्रोलिंग जहाजों के मामले में इजरायल आगे है. उसके पास 46 पेट्रोलिंग जहाज हैं, जबकि तुर्की के पास ये 36 ही हैं. (Source-Global Fire Power)

यह भी पढ़ें: इजरायल के साथ आमने-सामने की जंग को लेकर क्यों पशोपेश में है आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: इजरायल पर ईरान के हमले तेज, तेल अवीव में नागरिकों के लिए अलर्ट, IDF ने तेहरान में गिराए 6500 से ज्यादा बम
Live: इजरायल पर ईरान के हमले तेज, IDF का दावा- तेहरान में गिराए 6500 से ज्यादा बम
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
ईरान युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल के लिए तरस रहा पाकिस्तान, कई राज्यों में पेट्रोल पंंप खाली
ईरान युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल के लिए तरस रहा पाकिस्तान, कई राज्यों में पेट्रोल पंंप खाली
IRIS डेना के डूबने से पहले ईरान ने दूसरे जहाज के लिए मांगी थी मदद, भारत ने लिया ये फैसला
IRIS डेना के डूबने से पहले ईरान ने दूसरे जहाज के लिए मांगी थी मदद, भारत ने लिया ये फैसला

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget