एक्सप्लोरर

‘गाजा से हमास लीडर जा सकते हैं, अगर...’ बेंजामिन नेतन्याहू ने रखीं नई शर्तें

Israel Attack In Gaza: नेतन्याहू ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि दबाव के बीच बातचीत हो रही है. हम देख सकते हैं कि समूह ने अपनी बातचीत में जो मांग की है, उसमें दरारें आनी शुरू हो गई हैं.

Israel Hamas Conflict: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (30 मार्च, 2025) को कहा कि गाजा में हमास पर इजरायल का सैन्य दबाव प्रभावी रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिलिस्तीनी ग्रुप को अपने हथियार डाल देने चाहिए. नेतन्याहू ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि दवाब के बीच बातचीत हो रही है, फिर भी हमास को अपने हथियार डालने होंगे.

बैठक के दौरान उन्होंने कहा, "हम दबाव के बीच बातचीत कर रहे हैं. हम देख सकते हैं कि समूह ने अपनी बातचीत में जो मांग की है, उसमें दरारें आनी शुरू हो गई हैं. हम तैयार हैं. हमास को अपने हथियार डालने होंगे. उसके नेताओं को गाजा से जाने की इजाजत दे दी जाएगी." नेतन्याहू की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब मिस्र, कतर और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों ने युद्ध विराम कराने और गाजा में अभी भी बंधक बनाए गए इजरायली बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी रखे हैं.

हमास ने क्या कहा?

हमास के एक सीनियर अधिकारी ने बीते दिन शनिवार (29 मार्च, 2025) को कहा कि समूह ने मध्यस्थों की ओर से पेश नए युद्धविराम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इजरायल से इसका समर्थन करने का आग्रह किया है. नेतन्याहू के ऑफिस ने प्रस्ताव प्राप्त होने की पुष्टि की और कहा कि इजरायल ने एक प्रतिप्रस्ताव प्रस्तुत किया है.

‘हमास को हथियार डालने होंगे’

रविवार को नेतन्याहू ने इस दावे को खारिज कर दिया कि इजरायल ऐसे समझौते पर चर्चा करने में रुचि नहीं रखता है जिससे गाजा में अभी भी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित हो सके, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमास को अपने हथियार सौंपने होंगे.

युद्धविराम ने गाजा पट्टी में कई सप्ताह तक शांति बनाए रखी थी लेकिन ये 18 मार्च को तब टूट गया जब इजरायल ने फिलिस्तीनी क्षेत्र में हवाई बमबारी और जमीनी हमले फिर से शुरू कर दिए. क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि रविवार को गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में इजरायली हवाई हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Israel Hostage Release: आंखों में आंसू, अपनों को देखते ही बाहों में भर लिया, हमास ने जब रिहा किए इजरायली तो घर पहुंचकर रो दिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget