एक्सप्लोरर

कितना ताकतवर है ईरान ? क्या इजराइल से बदला लेने की क्षमता है? 10 प्वाइंट्स में समझें

Iran Israel Relations: मौजूदा समय में इजराइल और ईरान के रिश्ते काफी तल्ख चल रहे हैं. ऐसी स्थिति में बात करें दोनों देशों के सैन्य जखीरों के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार है-

Iran Israel Relations: इजराइली सेना मौजूदा समय में हमास के लड़ाकों के खिलाफ गाजा पट्टी में आमने-सामने है. दोनों देशों के बीच पिछले काफी समय से युद्ध चल रहा है. इजराइली सैनिक चुन-चुनकर हमास के लड़ाकों को अपना निशाना बना रहे हैं. हाल ही में सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित ईरानी वाणिज्यिक दूतावास को इजराइली सैनिकों की तरफ से टार्गेट किया गया है. जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तल्खी काफी बढ़ गई है. ईरान का कहना है कि वह जल्द ही हमले का जवाब देगा. जिसके बाद इजराइली सरकार भी हरकत में आ गई है. ईरान के साथ चल रहे तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने अपने सभी सैनिकों की छुट्टी रद्द कर दी है. 

इजरायली सेना आईडीएफ कहना है कि हमारे सैनिक पहले से ही युद्ध के मैदान में संघर्ष कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में आगामी संभावनाओं को देखते हुए अस्थायी रूप से लड़ाकू इकाइयों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. फिलहाल हम पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा कर रहे हैं. 

मौजूदा समय में ईरान और इजराइल के बीच चल रहे बयानबाजी के बीच बात करें इजराइल के अपेक्षा ईरानी सेना कितनी मजबूत है, तो वो इस प्रकार है- 

  • 2023 में ईरान की कुल आबादी 8.67 करोड़ बताई गई थी. वहीं इजरायल की आबादी करीब 89.14 लाख है. मैनपावर के लिहाज से देखें तो भी ईरान, इजरायल से काफी आगे नजर आता है. ईरान के पास जहां 4.85 करोड़ मैनपावर है. वहीं इजरायल की मैनपावर क्षमता 37.44 लाख के करीब है. 
  • मौजूदा समय में इजरायल और ईरान के बीच युद्ध होता है तो ईरान तुंरत 4 करोड़ लोगों को सेना में भर्ती करने का दम रखता है. वहीं इजरायल के पास युद्ध में हिस्सा लेने लायक करीब 31.11 लाख लोग हैं.
  • ईरान के पास करीब 5.75 लाख लोगों की एक्टिव सेना है, जबकि इजरायल के पास मात्र 1.73 लाख लोगों की एक्टिव सेना है. दोनों सेनाओं के बीच करीब 4 लाख का भारी अंतर नजर आता है. 
  • वहीं बात करें दोनों देशों के रिजर्व फोर्स के बारे में तो यहां इजरायल, ईरान से आगे नजर आता है. इजरायल के पास करीब 4.65 लाख की रिजर्व फोर्स है. वहीं ईरान की 3.50 लाख है.
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के पास पैरा मिलिट्री जवानों की संख्या 90 हजार के करीब है. वहीं इजरायल के पैरा मिलिट्री जवानों की संख्या महज 8000 है. 
  • रक्षा बजट के मामले में भी इजरायल, ईरान से काफी आगे नजर आता है. इजरायल का पिछला रक्षा बजट करीब 2430 करोड़ डॉलर्स का था. वहीं ईरान का 555 करोड़ डॉलर्स का.
  • हवाई ताकत में भी इजराइल का जलवा है. उसके पास 601 एयरक्राफ्ट्स, 241 फाइटर एयरक्राफ्ट, 32 डेडिकेटेड अटैक एयरक्राफ्ट, 15 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 153 ट्रेनिंग देने वाले फाइटर जेट्स और स्पेशल मिशन के लिए 23 एयरक्राफ्ट हैं. वहीं ईरान के पास 541 एयरक्राफ्ट्स, 196 जेट्स, 23 डेडिकेटेड अटैक एयरक्राफ्ट, 86 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 94 ट्रेनिंग फाइटर जेट्स और स्पेशल मिशन के लिए 9 हैं.
  • सर्वाधिक हेलिकॉप्टर के मामले में इजरायल और ईरान की सेना बराबरी पर है. दोनों सेनाओं के पास करीब 126-126 हेलिकॉप्टर हैं. इजरायल के पास अटैक करने वाले हेलिकॉप्टरों की संख्या 48 है, जबकि ईरान के पास महज 12. 
  • टैंक्स की बात करें तो इजराइल के पास 2200 से ज्यादा टैंक्स हैं. वहीं ईरान के सैन्य बेड़े में करीब 4071 टैंक्स हैं. इजराइल के पास 56,290 आर्मर्ड व्हीकल मौजूद हैं, जबकि ईरान के 69,685 बख्तरबंद वाहन हैं. 
  • दोनों देशों के नौ सेना की बात करें तो ईरान के पास कुल 101 फ्लीट है, जबकि इजरायल के बेड़े में 67 जहाज आते हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों देशों की सेना के पास एक भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है. इजरायल के पास जहां 5 पनडुब्बियां हैं. वहीं ईरान के पास 19 पनडुब्बियां हैं. 

यह भी पढ़ें- यूएई के राष्‍ट्रपति ने पेंटागन से 3 गुनी बड़ी हवेली लंदन में खरीदी, शेख मोहम्मद बिन जायद ने खर्च किए अरबों रुपये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget