एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: गाजा में अस्पतालों के बाहर चल रही जंग, नेतन्याहू ने कहा- दुनिया को हमास की करनी चाहिए निंदा, पढ़ें युद्ध के लेटेस्ट अपडेट्स

Israel-Hamas War Updates: इजरायल-हमास युद्ध ने मिडिल ईस्ट को अव्यवस्थित करके रख दिया है. इस युद्ध की वजह से अब तक हजारों मासूमों की जान जा चुकी है.

Israel-Hamas War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इजरायल और हमास के बीच जंग को आज (11 नवंबर) को 35वां दिन है. एक महीने से ज्यादा वक्त से चल रहे इस युद्ध की वजह से हजारों जानें जा चुकी हैं. गाजा पट्टी पर इजरायल की बमबारी थमने का नाम नहीं ले रही है. शुक्रवार (10 नवंबर) को गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में कई जगह धमाके रिकॉर्ड किए गए. धमाकों की गूंज कई सारे अस्पतालों के बाहर भी सुनी गई है. 

वहीं, हजारों की संख्या में गाजा के लोगों ने दक्षिण की ओर बढ़ना जारी रखा है. इजरायल ने कहा है कि वह हर रोज उत्तरी गाजा में अपनी जमीनी कार्रवाई पर चार घंटे की रोक लगाएगा, ताकि यहां फंसे हुए लोगों को बाहर जाने का मौका मिल सके. इस युद्ध की वजह से दुनियाभर में इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन होने शुरू हो गए हैं. युद्ध रोकने के लिए उस पर लगातार दबाव भी बनाया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इजरायल-हमास युद्ध में अब तक के बड़े अपडेट्स क्या हैं.

  • इजरायल ने 7 अक्टूबर को हुए हमले में मारे गए लोगों की संख्या में बदलाव किया है. पहले कहा जा रहा था कि 1400 लोगों की मौत हुई है, लेकिन अब इसे बदलकर 1200 कर दिया गया है. वहीं, गाजा में हो रही बमबारी में अब तक 11,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जिसमें 4500 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं. 
  • गाजा के अल-शिफा, अल-कुद्स, अल-रान्तिसी और इंडोनेशियन अस्पतालों जैसी प्रमुख हेल्थ फैसिलिटी के बाहर इजरायली टैंकों को देखा गया. अस्पतालों के पास और उनके भीतर धमाकों की आवाज को भी सुना गया है. इजरायल का कहना है कि अस्पतालों के नीचे हमास की सुरंगें हैं, लेकिन हमास ने इससे इनकार किया है.
  • अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गाजा में हो रही इजरायली बमबारी की वजह से मारे जा रहे फिलिस्तीनियों पर इजरायल को घेरा है. उन्होंने कहा है कि अब तक बहुत ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. ये पहला मौका है, जब इजरायल को अमेरिका की तरफ से इस तरह से सवालों के घेरे में रखा गया है. 
  • संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने बताया है कि गाजा में 45 फीसदी घर तबाह हो चुके हैं. दो लाख लोग ऐसे हैं, जिनके पास अब रहने के लिए छत नहीं है. सबसे ज्यादा नुकसान उत्तरी गाजा को पहुंचा है, जहां पट्टी के सबसे बड़े शहर मौजूद थे. इजरायल की तरफ से लगातार गाजा पर बम गिराए जा रहे हैं. 
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में इजरायल से कहा कि वह गाजा में महिलाओं और बच्चों की हो रही हत्या पर रोक लगाए. उन्होंने सीजफायर की भी बात दोहराई. इस पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि दुनिया के देशों को इजरायल के बजाय हमास की निंदा करनी चाहिए.
  • संयुक्त राष्ट्र में गाजा के हालातों पर चर्चा की गई. इस बैठक की शुरुआत युद्ध में मारे गए फिलिस्तीनियों, इजरायलियों और विदेशों नागरिकों को लेकर एक मिनट की शांति के साथ हुई. इस दौरान फिलिस्तीन और इजरायल के राजनयिकों के बीच काफी तीखी बहस भी देखने को मिली. 
  • यूरोपियन यूनियन ने कहा है कि वह गाजा के लिए राहत सामग्री लेकर छह विमानों को भेज रहा है. इटली से दो विमान 55 टन राहत साम्रगी लेकर उड़ेगें, जबकि तीन विमान रोमानिया से उड़ान भरने वाले हैं, जिसमें टेंट्स और गद्दे होंगे. छठी फ्लाइट बेल्जियम से उड़ान भरने वाली है. 
  • इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लेबनान की सीमा पर टकराव की घटनाएं सामने आ रही हैं. लेबनान के दो सीमा से सटे कस्बों पर इजरायली गोले आकर गिरे हैं. इजरायल लगातार लेबनान की ओर ड्रोन भी उड़ा रहा है. हिजबुल्लाह की तरफ से भी रुक-रुक कर फायरिंग की जा रही है.
  • सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने गाजा में युद्ध को खत्म करने की मांग की है. उन्होंने फिलिस्तीनियों के हो रहे विस्थापन को भी रोकने को कहा है. रियाद में एक समिट के दौरान उन्होंने कहा, 'हम इस युद्ध को रोकने और फिलिस्तीनियों के विस्थापन के रोकने की मांग करते हैं.'
  • अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्ट बैंक में इजरायली सेना रेड कर रही है. यरुशलम के उत्तर-पश्चिम में स्थित बिद्दू कस्बे में इजरायली सैनिक कार्रवाई कर रहे हैं. निलिन कस्बे में भी छापेमारी चल रही है. युद्ध के शुरू होने के बाद से ही लगातार वेस्ट बैंक में हमास समर्थकों को पकड़ा जा रहा है.
  • यह भी पढ़ें: 'गाजा के 3 बड़े अस्पतालों को इजरायली टैंकों ने घेरा, हजारों लोग भागने को मजबूर', हमास ने किया दावा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Israel-Iran War: क्या ईरान की ताकत समझने में ट्रंप से बड़ी गलती हो गई?
Israel-Iran War: क्या ईरान की ताकत समझने में ट्रंप से बड़ी गलती हो गई?
US Israel Iran War Live: 'युद्ध पर अभी कुछ...', ईरान में फंसे हैं 9 हजार भारतीय, विदेश मंत्रालय ने वापसी पर क्या दिया अपडेट?
Live: 'युद्ध पर अभी कुछ...', ईरान में फंसे हैं 9 हजार भारतीय, MEA ने वापसी पर क्या दिया अपडेट?
जिस रूसी तेल खरीद पर भारत पर फोड़ा था टैरिफ बम, अब उसी को बताने लगे जरूरी... मिडिल ईस्ट जंग ने बदला ट्रंप स्टैंड!
जिस रूसी तेल खरीद पर फोड़ा था टैरिफ बम, अब उसी को बताने लगे जरूरी... जंग ने बदला ट्रंप का स्टैंड!

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget