एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: US के इजरायल को समर्थन करने को लेकर हुआ सर्वे, निकले चौकाने वाले नतीजे, इतने फीसदी लोगों ने अमेरिका को ठहराया सही

Israel Hamas: इजरायल को लेकर किए सर्वे में 69 फीसदी डेमोक्रेट्स ने इजरायल का समर्थन किया, जबकि 77 फीसदी रिपब्लिकन और 54 फीसदी निर्दलीय ने समर्थन किया.

Israel Hamas War Survey Report: इस वक्त इजरायल और हमास के बीच घमासान युद्ध चल रहा है. इसकी वजह से दुनिया के बड़े-बड़े देश अपने-अपने तरीके से युद्ध को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई देश फलस्तीन को समर्थन दे रहे हैं, वहीं कई देश इजरायल के समर्थन में खड़े हैं. आपको बता दें कि इस युद्ध की स्थिति में दुनिया की सुपर पावर कहे जाने वाली अमेरिका इजरायल को सपोर्ट कर रहा है. इसी बीच अमेरिका के इजरायल को समर्थन देने पर एक सर्वे किया गया, जिसके नतीजे मिले-जुले हैं.

पीबीएस न्यूजआवर और मैरिस्ट पोल के जरिए किए गए सर्वे में ये पाया गया कि 65 फीसदी अमेरिकियों का मानना है कि अमेरिका को हमास के साथ युद्ध में सार्वजनिक रूप से इजरायल का समर्थन करना चाहिए, जबकि 23 फीसदी अमेरिकियों का मानना है कि अमेरिका को कुछ नहीं कहना चाहिए या कुछ नहीं करना चाहिए, जबकि केवल 8 फीसदी का मानना है कि उसे सार्वजनिक रूप से इजरायल की आलोचना करनी चाहिए.

1,313 वयस्कों को शामिल किया गया

इजरायल को लेकर किए सर्वे में 69 फीसदी डेमोक्रेट्स ने इजरायल का समर्थन किया, जबकि 77 फीसदी रिपब्लिकन और 54 फीसदी निर्दलीय ने समर्थन किया. इसके अलावा आज के युवा वर्ग के लोगों को सर्वे में शामिल किया गया था, जिसमें 48 फीसदी का मानना था कि अमेरिका को इजरायल का समर्थन करना चाहिए.

अमेरिका 51 फीसदी गैर-श्वेतों ने कहा कि इजरायल के समर्थन में सार्वजनिक रुख अपनाना चाहिए, जबकि 72 फीसदी श्वेतों ने सोचा कि ऐसा करना चाहिए. इस सर्वे में कुल 1,313 वयस्कों को शामिल किया गया था, जिसके आधार पर इजरायल के समर्थन को लेकर आंकड़े सामने आए.

अमेरिका इजरायल को कर रहा मदद

अमेरिका इजरायल को बड़े स्तर पर मदद भी पहुंचा रहा है. हाल ही में पेंटागन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वो हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायल की मदद करने के लिए दूसरा Aircraft Carrier भेज रहा है. इसके अलावा यूएस एयर फ़ोर्स सेंट्रल ने शनिवार को मध्य पूर्व क्षेत्र में F-15E लड़ाकू जेट और A-10 ग्राउंड-अटैक जेट की तैनाती की घोषणा की है. यूएस सेंट्रल कमांड के एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि A-10  इस क्षेत्र में पहले से मौजूद विमान के एक अन्य स्क्वाड्रन में शामिल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:Israel Hamas War Live Updates: हमास के टॉप कमांडर बिलाल को मार गिराया, हेडक्वार्टर भी उड़ाया, वीडियो में दिखा बर्बाद गाजा का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget