एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: यरुशलम की तरफ दागे गए रॉकेट्स, गाजा में 85% आबादी बेघर, बंधकों की मौत पर इजरायल में बवाल, पढ़ें युद्ध से जुड़े अपडेट्स

Israel-Hamas War Updates: इजरायल-हमास युद्ध की शुरुआत अक्टूबर में हुई थी, जो अभी तक जारी है. इस युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल मची हुई है.

Israel-Hamas War News: इजरायल और हमास के बीच शांति की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है. इजरायली सेना के विमान लगातार हमास के नियंत्रण वाले गाजा पट्टी पर बम बरसा रहे हैं. इस युद्ध को शनिवार (16 दिसंबर) को 71 दिन हो गए. युद्ध की वजह से मासूमों को जान गंवानी पड़ रही है. इजरायली सेना ने गलती से हमास की कैद में मौजूद 3 बंधकों की हत्या कर दी है. सेना को लगा कि वह खतरा हैं और उन्हें गोली मार दी गई. 

बंधकों की हत्या को लेकर इजरायल में बवाल मच गया है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे दुखद घटना करार दिया है. नाराज लोगों ने तेल अवीव में इजरायली सेना के हेडक्वाटर्स के बाहर प्रदर्शन किया है. वहीं, इजरायली सेना ने कहा है कि वह गाजा को दी जाने वाली मदद उसके इलाके से होकर जा सकती है. 7 अक्टूबर को शुरू हुए युद्ध के बाद ये पहला मौका है, जब फिलिस्तीनियों को भेजी जाने वाली मदद इजरायल के रास्ते उन तक पहुंचेगी. 

  • संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन के मिशन ने कहा है कि इजरायल को अपने अवैध व्यवहार को लेकर नतीजे भुगतने का डर नहीं है. मिशन ने सुरक्षा परिषद से कहा है कि इजरायल के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इसका कहना है कि युद्धविराम की मांग के बाद भी इजरायल अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़कर काम कर रहा है. 
  • अमेरिका के एनएसए जैक सुलिवन ने फिलिस्तीनी अथॉरिटी के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात की है. इस दौरान गाजा में लोगों को भेजे जाने वाली मानवीय मदद को बढ़ाने पर चर्चा हुई है. इस मुलाकात में आम नागरिकों की सुरक्षा को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. 
  • गाजा में इजरायली एयरस्ट्राइक में अलजजीरा के कैमरामैन सामेर अबु दब्बा की मौत हो गई है. दक्का हायफा स्कूल में फंसे हुए है, तभी उस पर हमला हो गया. एंबुलेंस घायल हुए कैमरामैन तक पहुंच नहीं पाई, इसलिए पांच घंटे तक लगातार खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गई. 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाजा के हेल्थ सिस्टम के बर्बाद होने पर चिंता जताई है. गाजा में 36 अस्पताल थे, जिसमें से सिर्फ 11 ही कुछ हद तक काम कर रहे हैं. इन अस्पतालों में 50 हजार से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है. इस वजह से डॉक्टर्स और नर्सों को काफी दबाव में काम करना पड़ रहा है. 
  • यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि यूरोपियन यूनियन इजरायली और फिलिस्तीनी लोगों के लिए द्वि-राष्ट्र समाधान या कहें टू नेशन सॉल्यूशन का समर्थन करता है. उनका कहना है कि जब तक इस पर सहमति नहीं बन जाती है, तब तक किसी भी तरह की शांति नहीं हो सकती है. 
  • सीएनएन के मुताबिक, इजरायली सेना ने कहा है कि यरुशलम की ओर कई रॉकेट्स दागे गए हैं. सेना ने कम से कम छह रॉकेट्स का पता लगाया है. इसमें से तीन रॉकेट्स को इंटरसेप्ट किया गया है, जबकि बाकी के तीन इंटरसेप्ट नहीं हुए, जो किसी खुली जगह में गिरने वाले हैं. 
  • हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने इजरायल की ओर जा रहे दो कार्गो जहाजों पर हमला किया है. हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर. जनरल याह्या सारी ने कहा कि एमएससी अलान्या और एमएससी पलाटियम III पर हमला करने के लिए मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया. 
  • मिस्र के एक अधिकारी ने ने बताया कि मानवीय सहायता ले जाने वाले 106 ट्रकों का एक काफिला शुक्रवार को राफा क्रॉसिंग के जरिए गाजा पहुंचा है. इसमें ईंधन ले जाने वाले पांच ट्रक शामिल थे. कुल 445 लोगों ने गाजा पट्टी छोड़ी है, जिनमें 441 विदेशी और चार घायल फिलिस्तीनी शामिल थे.
  • 7 अक्टूबर से इजरायल ने गाजा में 22 हजार से ज्यादा ठिकानों पर बमबारी की है. इसकी वजह से 19 लाख फिलिस्तीनी बेघर हो गए हैं, जो गाजा की आबादी का 85 फीसदी हिस्सा हैं. बेघर हुए लोगों को सर्दी और बारिश जैसे बुरे हालातों का सामना करना पड़ रहा है. 
  • युद्ध शुरू होने के बाद से ही अब तक इजरायल के हमले में गाजा में कम के कम 18,700 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घायलों की संख्या 51000 के करीब है. 

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: आईडीएफ ने गलती से तीन इजरायली बंधकों को मार डाला, सेना बोली- दुखद घटना के लिए जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget