एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: इजरायल को ईरान की धमकी- अगर इजरायल जमीनी लड़ाई में गया तो गाजा यहूदी फौजों का कब्रिस्तान बन जाएगा

Israel Hamas: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने अपने समकक्ष इमैनुएल मैक्रॉन के साथ एक फोन कॉल में फ्रांस से फलस्तीनियों के उत्पीड़न को रोकने में मदद करने का आग्रह किया था.

Israel Hamas War Iran Warn: ईरान (Iran) के विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियान ने फिलिस्तीनियों के खिलाफ आक्रामकता को खत्म करने में विफल रहने पर इजरायल को चेतावनी दी है. होसैन अमीराबदोल्लाहियान ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हमास को खत्म करने की घोषणा के बाद कहा कि अगर आक्रमण नहीं रुकते है तो क्षेत्र के पास मौजूद सभी दल के साथ युद्ध बढ़ सकता है और गाजा यहूदी फौजों का कब्रिस्तान बन जाएगा.

फ़ार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक होसैन अमीराबदोल्लाहियन ने कतर में हमास नेता इस्माइल हानियेह से मुलाकात के बाद इजरायल को चेतावनी देते हुए युद्ध बढ़ने की आशंका जताई. इसके अलावा उन्होंने हमास समूह के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमास को सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की.

इमैनुएल मैक्रॉन के साथ फोन कॉल 
इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने अपने समकक्ष इमैनुएल मैक्रॉन के साथ एक फोन कॉल में फ्रांस से फलस्तीनियों के उत्पीड़न को रोकने में मदद करने का आग्रह किया था. इब्राहिम रायसी ने इजरायल का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर ज़ायोनी शासन ने लोगों की हत्या और गाजा की नाकाबंदी सहित अन्य अपराधों को नहीं रोका तो स्थिति और जटिल हो सकती है. आपको बता दें कि इजरायल ने गाजा पट्टी में रहने वाले फलस्तीनियों को इलाके को खाली करने का आदेश दे दिया है.

इस इलाके में रहने वाले 2.3 मिलियन नागरिकों को भोजन, पानी और सुरक्षा के लिए एक गहरे संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है. गाजा पट्टी को खाली कराने के आदेश के तहत इजरायली सेना ने कहा कि वो कई घंटों तक दक्षिण गाजा में एक स्पेशल जगह को निशाना नहीं बनाएगी, जहां से फलस्तीनी लोग आराम से बाहर निकल सकें.

इजरायल-फलस्तीन के मरने वालों की संख्या
आपको बता दें कि 7 अक्टूबर को शुरू हुए युद्ध के बाद इजरायल और फलस्तीन के हजारों लोगों की जान चली गई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक इजरायल में मरने वालों की संख्या 1400 है, जिनमें से सैनिकों की संख्या 286 है और 3,227 लोग घायल है वहीं अगर फलस्तीन की बात करें तो उनके हालत और भी बदतर है. ताजा जानकारी के मुताबिक इजरायल के हवाई हमले में फलस्तीन के 2670 लोगों की मौत हो गई और 9714 लोग घायल है.

यूरोप भर में फलस्तीनियों के समर्थन में प्रदर्शन
CNN की रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह के अंत में यूरोप भर में फलस्तीनियों के समर्थन में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए. जैसे-जैसे संघर्ष आगे बढ़ रहा है, दुनिया भर में इजरायल और फलस्तीनियों दोनों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे हैं, जिनमें से कुछ में हिंसक झड़पें हुईं.

ये भी पढ़ें:Israel Hamas War Live Update: गाजा बॉर्डर पर भारी संख्या में टैंक तैनात, ग्राउंड ऑपरेशन के लिए ग्रीन सिग्नल का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
430 KM रेंज के साथ AWD, जल्द एंट्री लेने वाली है Chery iCAUR V23
430 KM रेंज के साथ AWD, जल्द एंट्री लेने वाली है Chery iCAUR V23
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget