एक्सप्लोरर

गाजा पर आग बरसा रहे इजरायल के फाइटर जेट, एयरस्ट्राइक में ढेर हुए हमास के तीन सीनियर ऑपरेटिव

Israel Hamas: आपको बता दें कि इजरायल युद्ध से जुड़े दूसरे चरण की तैयारी में जुट चुका है. इसके मद्देनजर उसने बुधवार की रात को गाजा पट्टी पर जमीनी हमला किया.

Israel Killed Hamas Senior Operatives: इजरायल हमास के बीच जारी जंग में इजरायली सुरक्षा बल (IDF) को बड़ी सफलता हासिल हुई है. IDF के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट ने जानकारी दी कि उनके फाइटर जेट ने दाराज तुफाह बटालियन पर हमला कर हमास के 3 सीनियर ऑपरेटिव को मार गिराया. इजरायल के हमले में मारे गए तीनों ओपरेटिव ने हमास के हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आपको बता दें कि दराज तुफाह बटालियन को हमास समूह का सबसे महत्वपूर्ण ब्रिगेड माना जाता है.

इजरायली एयरफोर्स ने कहा कि इजरायल सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के सटीक खुफिया मार्गदर्शन के तहत हमास के लड़ाकों को मार गिराया गया है. IDF ने शिन बेट और अम्मान के सटीक खुफिया मार्गदर्शन के तहत चरमपंथी संगठन हमास के दराज तफा बटालियन के कमांडर रफत अब्बास, उनके डिप्टी कमांडर इब्राहिम जेदेवा और युद्ध और प्रशासनिक सहायता के कमांडर तारेक को मार गिराया.

इजरायली एयरफोर्स ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इजरायली एयरफोर्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर अपने बयान में कहा कि दराज तुफाह बटालियन गाजा सिटी ब्रिगेड में एक बटालियन है, जिसे आतंकवादी संगठन हमास की सबसे महत्वपूर्ण ब्रिगेड माना जाता है. इस बटालियन के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को हुए जानलेवा नरसंहार में महत्वपूर्ण हिस्सा लिया था.

इसके अलावा गुरुवार को IDF ने कहा कि हमास के खुफिया निदेशालय का उप प्रमुख शादी बरुद भी हवाई हमले में मारा गया है. IDF के मुताबिक वह 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले की योजना में शामिल था.

इजरायल का जमीनी हमला
आपको बता दें कि इजरायल युद्ध से जुड़े दूसरे चरण की तैयारी में जुट चुका है. इसके मद्देनजर उन्होंने बुधवार की रात को गाजा पट्टी पर जमीनी हमला किया. इस दौरान उन्होंने गाजा के उत्तर में टैंकों और पैदल सेना के साथ कूच किया. इस पर इजरायली सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि जमीनी हमले में कई टैंक और सैनिक शामिल थे. हमलोगों ने हमास से जुड़े लोगों को मार गिराया.

उनके बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया. इस दौरान किसी भी इजरायली सैनिकों की हताहत होने की खबर नहीं है. इजरायल ने पिछले कुछ दिनों में हमास की तरफ से संचालित क्षेत्र पर अपने हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है. हर रात सैकड़ों हवाई हमले किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Israel Hamas war Live Updates: हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो हेड की इजरायल को चेतावनी- 'गाजा के खिलाफ आक्रामकता पूरे क्षेत्र को कर देगी अस्थिर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget