एक्सप्लोरर

इजरायल-हमास युद्ध विराम के बाद छोड़ा गया बंधकों का पहला ग्रुप, 13 इजरायली और 12 थाई नागरिक शामिल

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चार दिन के युद्ध विराम समझौते के तहत बंधकों को रिहा किया जाना है.

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चार दिन का युद्ध विराम समझौता शुक्रवार (24 नवंबर) से शुरू हो गया. इसी के तहत गाजा में हमास के बनाए गए बंधकों का पहले ग्रुप को रिहा किया गया है. 

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, बंधकों का पहला ग्रुप अभी रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के स्टाफ के पास है. इन्हें एंबुलेंस में दक्षिण गाजा से ले जाकर रफा क्रॉसिंग के जरिए इजरायल में दाखिल कराया जाएगा. दरअसल, समझौते के तहत पहले ग्रुप में महिला और बच्चे सहित 13 लोग हैं. सीएनएन ने मिस्र के हवाले से बताया कि इसके अलावा 12 थाइलैंड के नागिरकों को भी रिहा किया गया. 

थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सुरक्षा विभाग और विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है कि 12 थाई बंधक पहले ही रिहा हो चुके हैं. दूतावास के अधिकारी अगले एक घंटे में उन्हें लेने जा रहे हैं. 

कितने लोगों को रिहा करना है?
इजराइल और हमास के समझौते में 150 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले गाजा में बंधक बनाए गए 50 लोगों की रिहाई होगी. इन 50 लोगों को चार दिन में रिहा किया जाना है. इस दौरान संघर्ष विराम लागू रहेगा. 

कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता वाले इस समझौते को इजरायल कैबिनेट ने हाल ही में मंजूरी दी थी, लेकिन इसाक धुर दक्षिणपंथी ओत्जमा येहुदित पार्टी के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर सहित पार्टी के मंत्रियों ने विरोध किया था.  

इजरायल सरकार ने बयान जारी कर कहा था, ‘‘सरकार ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के पहले चरण की रूपरेखा को मंजूरी दे दी, जिसके अनुसार कम से कम 50 बंधकों (महिलाओं और बच्चों) को चार दिनों के अंदर रिहा किया जाएगा. इस दौरान युद्ध विराम रहेगा. प्रत्येक 10 अतिरिक्त बंधकों की रिहाई के परिणामस्वरूप एक और दिन की राहत मिलेगी.’’   

पहली बार हुआ युद्ध विराम
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल और हमास में सात अक्टूबर से शुरू हुई जंग में गाजा के 14 हजार 800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वहीं इजरायल में 1 हजार 200 लोग जान गंवा चुके हैं. जंग के बाद से पहली बार है जब कि युद्ध विराम है. 

ये भी पढ़ें- 'जंग में अब तक मारे गए पांच हजार बच्चे, आंकड़े जुटाने में आ रही चुनौती', फिलिस्तीनी अधिकारियों का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget