एक्सप्लोरर

हवाई टीमें, थेरेपिस्ट और खिलौने तैयार... हमास के चंगुल से छोड़े जाने वाले बंधकों के स्वागत के लिए इजरायल ने कैसी की है तैयारी?

Israel-Hamas Truce: कतर की मध्यस्थता के बाद शुक्रवार को इजरायल और हमास के बीच संघर्षविराम शुरू हुआ. हमास सबसे पहले 13 इजरायली बंधकों को रिहा कर रहा है. इजरायल ने उनके स्वागत की तैयारी की है.

Israel-Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास की जंग में चार दिवसीय संघर्ष विराम शुक्रवार (24 नवंबर) की सुबह बंधकों की अदला-बदली की डील के साथ शुरू हो गया. कतर ने इसमें मध्यस्थता की है.  

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा है कि उसने हमास के कब्जे से छोड़े जाने वाले 13 बंधकों के पहले समूह के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है.

बंधकों के स्वागत के लिए हवाई टीमें, थेरेपिस्ट और बच्चों के लिए खिलौनों का इंतजाम भी किया गया है. इस ऑपरेशन को हेवन्स डोर (स्वर्ग का द्वार) नाम दिया गया है.

बंधकों के स्वागत के लिए इजरायल ने कुछ ऐसी की है तैयारी 

मिस्र के रास्ते गाजा से रिहा होने के बाद बंधकों को आईडीएफ की ओर से सबसे पहले दक्षिणी इजरायल के हेत्जेरिम एयरबेस पर लाया जाएगा, जहां उन्हें एक छोटी शारीरिक और मानसिक जांच से गुजरना होगा.

आईडीएफ ने बंधकों का स्वागत करने के लिए मनोवैज्ञानिकों और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों को तैयार किया है. छोड़े जाने वाले लोगों में कई बच्चे शामिल होने की उम्मीद है. विशेषज्ञ उन्हें समझाएंगे कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले की वजह से उनके समुदाय में क्या हुआ, जब उन्हें लगेगा कि समय सही है. आईडीएफ की ओर से बंधकों के लिए फोन लाए गए हैं ताकि वे हेत्जेरिम पहुंचने पर तुरंत अपने रिश्तेदारों को कॉल कर सकें.

अगले चार दिनों में अपनाई जाएगी यही प्रकिया 

छोड़े गए लोगों को दो घंटे तक हेत्जेरिम में रखा जाएगा. इसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर या मिनिबस से अस्पताल ले जाया जाएगा. जिन लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत होगी, उन्हें हेत्जेरिम ले जाए बिना सीमा से सीधे अस्पताल ले जाया जाएगा. बंधकों के परिवारवाले अस्पतालों में इंतजार कर रहे हैं और इलाके के होटल में उनके लिए कमरे आरक्षित किए गए हैं.

बच्चों के अस्पताल श्नाइडर ने सिफारिश की है कि बंधकों को घर छोड़ने से पहले कम से कम 48 घंटे निगरानी में रखा जाए. हमास के चंगुल से छूटने वाले बाकी बंधकों के लिए भी अगले चार दिनों में यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

कितने बंधकों को छोड़ेगा हमास?

हमास की ओर से लगभग 50 बंधकों (जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं) को चार दिनों में छोड़ा जाएगा. इस दौरान आईडीएफ का सैन्य अभियान को रुका रहेगा. प्रत्येक बंधक के बदले इजरायल तीन फिलिस्तीनी सुरक्षा कैदियों को मुक्त करेगा.

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas Deal: युद्धविराम लागू होते ही ईंधन और रसोई गैस से भरे 8 टैंकर इजिप्ट से गाजा पट्टी पहुंचे, इजरायल ने दी अनुमति 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget