एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: सीजफायर खत्म होते ही गाजा के आसमान में फिर दहाड़ने लगे फाइटर जेट, इजरायल-हमास के बीच ताबड़तोड़ हमले

Israel Hamas War Resumes: युद्ध विराम समझौता खत्म होने के साथ ही इजरायल और हमास के बीच लड़ाई फिर से शुरू हो चुकी है. दोनों तरफ से एक बार फिर ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं.

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता खत्म होने के साथ ही लड़ाई फिर से शुरू हो चुकी है. इस बात की पुष्टि इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की है. गौरतलब है कि सात दिन चले इस समझौते में गुरुवार तक हमास ने इसराइल के 110 बंधकों को छोड़ा है. इसके बाद शुक्रवार को यह समझौता खत्म हो गया. 

इजरायली सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ लड़ाई फिर से शुरू कर दी है. इसके साथ ही सेना ने दावा किया कि पहले हमास ने इजराइल क्षेत्र में गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. ऐसे में इजरायल ने गाजा से दागे गए एक रॉकेट को मार गिराया. उम्मीद जतायी जा रही थी की युद्ध विराम आगे बढ़ सकता है. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. 

हमास ने अभी भी 125 लोगों को बंधक बना रखा है 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में हमास के आंतरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय ने बताया है कि दक्षिणी गाजा में कई एयर स्ट्राइक की गयी हैं. इसके साथ ही उत्तरी गाजा में भी कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गयी हैं. इजरायल का कहना है कि करीब 125 लोगों को हमास ने अभी भी बंधक बनाकर रखा गया है. वहीं, इजरायल ने संघर्ष विराम के तहत अब तक 240 फ़िलिस्तीनियों को रिहा किया है, जिनमें से अधिकतर किशोर ऐसे हैं जिन पर इज़रायली बलों के साथ टकराव के दौरान पत्थर और फ़ायरबम फेंकने का आरोप है.

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता एक हफ्ते तक चला, इस दौरान दोनों तरफ से लोगों (बंधकों और कैदियों) की रिहाई की गई. इस संघर्ष विराम की मध्यस्थता कतर और अमेरिका ने की थी.

हमास ने अचानक किया था इजरायल पर हमला 

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने अचानक इजरायल पर हमला बोल दिया था, जिसमें करीब 1400 लोग मारे गए थे. इसके साथ ही, हमास के लड़ाकों ने 240 लोगों को बंधक बना लिया था.ऐसे में इस हमले के बाद से इजरायल हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है, जिसमें 5000 से अधिक लोग मारे गए हैं. हालांकि पिछले शुक्रवार को दोनों के बीच चार दिनों के युद्ध विराम को लेकर सहमति बनी थी. जो कुल सात दिनों तक चल पाया .

ये भी पढ़ें: बंधकों की रिहाई को लेकर समझौता होने तक जारी रहेगा युद्धविराम: इजरायली सेना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget