एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: हमास के एयरचीफ असेम अबू रकाबा को इजरायली सेना ने मार गिराया, 7 अक्टूबर के हमले का था मास्टरमाइंड

Israel Gaza Attack: इजरायली  सेना ने हमास एयरफोर्स के चीफ अबू रकाबा को मार गिराया है. एक दिन पहले सेना ने हमास के पश्चिमी खान यूनिस बटालियन के कमांडर मदथ मुबशर को मार गिराया था.

Israel Palestine Attack: इजरायल हमास युद्ध के 22वें दिन इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल इजरायली डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि सेना ने हमास एयरफोर्स के चीफ अबू रकाबा को मार गिराया है. हमास की ओर से 7 अक्टूबर को किए गए इजराल के हमले का रकाबा मास्टरमाइंड था. 

इजरायली डिफेंस फोर्स ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से पोस्ट करते हुए हमास एयरफोर्स के चीफ अबू रकाबा की मारे जाने की पुष्टि की है. इजरायल ने दावा किया है कि रकाबा हमास के यूएवी, ड्रोन, पैराग्लाइडर के लिए जिम्मेदार था. उसने 7 अक्टूबर के नरसंहार की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. साथ ही उसने पैराग्लाइडर पर इजरायल में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की कमान संभाली और आईडीएफ चौकियों पर ड्रोन हमलों के लिए जिम्मेदार था. 

एयरफोर्स चीफ को मार गिराने का दावा 

गौरतलब है कि बीते सात अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने अचानक इजरायल पर हमला कर दिया था, हमास के हमले में इजरायल के 1400 से ज्यादा नागरिकों की मौत हुई है. इसके साथ ही सैकड़ों इजरायली नागरिकों को हमास ने बंधक बना लिया है. सात अक्टूबर के हमले के बाद इजरायल गाजा पट्टी में घुसकर हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है. अब तक गाजा पट्टी पर इजरायली हमले में करीब 7500 से ज्यादा की जान गई है. ऐसे में अब इजरायल ने हमास एयरफोर्स के चीफ को मार गिराने का दावा किया है. 

आईडीएफ को एक दिन पहले भी मिली थी सफलता 

मालूम हो कि आईडीएफ को एक दिन पहले भी बड़ी सफलता मिली थी. जब सेना ने हमास के पश्चिमी खान यूनिस बटालियन के कमांडर मदथ मुबशर को मार गिराया था. इससे पहले शनिवार को ही इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने गाजा पट्टी के उत्तर में 150 अंडरग्राउंड ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सुरंगें भी शामिल हैं. 

उधर एक बार फिर इजरायल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह हमास को पूरी तरह से खत्म करने के बाद ही चैन की सांस लेगा. दरअसल, इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में युद्धविराम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. इज़रायली विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा कि इज़रायल का इरादा हमास को खत्म करने का है.

ये भी पढ़ें: सिंगापुर में भारतीय युवक ने ऐसा क्या किया कि हो गई 16 साल की जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget