एक्सप्लोरर

इजरायल में आतंकी हमले में 5 लोगों की मौत, पिछले एक हफ्ते में तीसरी बार आतंकी वारदात से सहमे लोग

इजरायल में पिछले एक हफ्ते के दौरान हुए 3 आतंकी हमलों में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है. इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट ने हमलों की कड़ी निंदा करते हुए सख्ती से निपटने का संकल्प दोहराया है.

इजरायल में एक बार फिर से बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इजरायल की राजधानी तेल अवीव के पास एक घातक आतंकी हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. पिछले एक हफ्ते के दौरान इस तरह की तीसरी आतंकी वारदात है. बताया जा रहा है कि तेल अवीव शहर के पास एक फिलिस्तीनी बंदूकधारी ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. ये घटना देश के सबसे अधिक आबादी वाले अति-रूढ़िवादी यहूदी क्षेत्रों में से एक बन्नी ब्राक में हुआ. मौके पर मौजूद एक सहायक डॉक्टर ने बताया कि बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया. पिछले हफ्ते किए गए हमलों के बाद से इजरायल सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर थे.

इजरायल में आतंकी हमले में 5 की मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काले कपड़े पहने हुए एक हमलावर ने सड़कों पर एक एम 16 असॉल्ट राइफल से फायरिंग की. पिछले एक हफ्ते के दौरान हुए इस तरह के 3 आतंकी हमलों में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है. इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने एक सख्‍त संदेश में इस तरह के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए सख्ती से निपटने का संकल्प दोहराया है. कई हमलों के बाद इजरायल की पुलिस अलर्ट पर है. पीएम बेनेट ने कहा कि इजरायल घातक अरब आतंकवाद का सामना कर रहा है. इजरायल के सुरक्षा बल इस पर लगाम लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर आतंकी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इजरायल के पीएम ने आतंकी घटना की कड़ी निंदा की

इजराइली मीडिया ने बताया कि उसने सबसे पहले दो पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी, जो एक किराने की दुकान के बाहर बैठे थे. उसने पास से गुजर रही कार पर भी फायरिंग की, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा कि देश वर्तमान में आतंकवाद की एक नई लहर से निपट रहा है. उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्ती से निपटेगी.

ये भी पढ़ें:

यूक्रेन के खिलाफ जंग को लेकर राष्ट्रपति पुतिन को उनके सलाहकार नहीं बता रहे सच्चाई, अमेरिका का बड़ा दावा

'इमरान खान एहसान फरामोश हैं, उन्हें किसी का भी एहसान याद नहीं रहता'- पूर्व पत्नी रेहाम खान से खास बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget