एक्सप्लोरर

रमजान शुरू होते ही इजरायल का बड़ा फैसला, गाजा में खाने-पीने की आपूर्ति पर लगाई रोक

Israel Block humanitarian aid to Gaza: इससे पहले इजरायल ने कहा था कि वह संघर्ष विराम के पहले चरण को रमजान और पासओवर (यहूदी त्योहार) को 20 अप्रैल तक बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन करता है.

Israel Block humanitarian aid to Gaza: इजरायल ने रविवार (2 मार्च, 2025) को घोषणा की कि वह गाजा पट्टी में सभी वस्तुओं की आपूर्ति पर रोक लगा रहा है. पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से एक बयान जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया, "बंधक समझौते के पहले चरण की समाप्ति और वार्ता जारी रखने के लिए विटकॉफ प्रस्ताव (जिस पर इजरायल सहमत था) को स्वीकार करने से हमास के इनकार के बाद ​​प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने फैसला किया कि रविवार सुबह से गाजा पट्टी में सभी सामानों और आपूर्ति का प्रवेश बंद हो जाएगा.

इससे पहले इजरायल ने कहा था कि वह संघर्ष विराम के पहले चरण को रमजान और पासओवर (यहूदी त्योहार) को 20 अप्रैल तक बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन करता है. उसने कहा कि यह प्रस्ताव ट्रंप प्रशासन के मध्यपूर्व दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से आया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, इस प्रस्ताव के तहत हमास पहले दिन आधे बंधकों को रिहा कर देगा और शेष को तब रिहा करेगा, जब स्थायी युद्धविराम पर समझौता हो जाएगा.

क्या बोले हमास के अधिकारी?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के एक अधिकारी ने कहा कि स्थिरता प्राप्त करने का एकमात्र तरीका युद्ध विराम प्रक्रिया के दूसरे चरण को पूरा करना है, जिसमें इजरायल को गाजा से स्थायी रूप से हटना है और शत्रुता समाप्त करनी है. महमूद मर्दावी ने बताया, "क्षेत्र में स्थिरता प्राप्त करने और कैदियों की वापसी सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका दूसरे चरण से शुरू करके समझौते को पूरी तरह से लागू करना है."

दूसरे चरण पर बातचीत बाकी

इजरायल-हमास युद्ध विराम का पहला चरण, शनिवार (1 मार्च, 2025) को समाप्त हो गया. दोनों पक्षों के बीच अभी दूसरे चरण पर बातचीत होनी बाकी है, जिसमें इजरायल का गाजा से पूरी तरह से हटना, स्थायी युद्ध विराम लागू होना और हमास को शेष बंधकों को रिहा करना शामिल है.

हमास ने इजरायल पर किया था बड़ा हमला

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर बड़ा हमला किया था. हमास के सदस्यों ने करीब 12,00 लोगों को मार दिया और 251 लोगों को बंधक बना लिया. इसके बाद इजरायल ने हमास के नियंत्रण वाली गाजा पट्टी पर हमले शुरू कर दिए. इजरायल के हमले में 48 हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इजरायल के हमलों से गाजा की लगभग दो-तिहाई इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं.

यह भी पढ़ें- ब्रात्य बसु पर हमले के दूसरे दिन जादवपुर यूनिवर्सिटी में पसरा सन्नाटा, शिक्षा मंत्री बोले- ‘वे बातचीत नहीं अराजकता चाहते थे’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी को धमकाया, स्पीकर को कहे गए अपशब्द', रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे का जारी किया वीडियो
'PM मोदी को धमकाया, स्पीकर को कहे गए अपशब्द', रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे का जारी किया वीडियो
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की होनी है आज पेशी
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की होनी है आज पेशी
अमेरिका का बड़ा नुकसान करेगा चीन! बनाया इनविजिबल हंटर, जानें रूस के साइनस-7 से कितना पावरफुल
अमेरिका का बड़ा नुकसान करेगा चीन! बनाया इनविजिबल हंटर, जानें रूस के साइनस-7 से कितना पावरफुल
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

₹9.12 Lakh Crore Budget: Yogi Govt का Final Masterstroke| Paisa Live
Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी को धमकाया, स्पीकर को कहे गए अपशब्द', रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे का जारी किया वीडियो
'PM मोदी को धमकाया, स्पीकर को कहे गए अपशब्द', रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे का जारी किया वीडियो
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की होनी है आज पेशी
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की होनी है आज पेशी
अमेरिका का बड़ा नुकसान करेगा चीन! बनाया इनविजिबल हंटर, जानें रूस के साइनस-7 से कितना पावरफुल
अमेरिका का बड़ा नुकसान करेगा चीन! बनाया इनविजिबल हंटर, जानें रूस के साइनस-7 से कितना पावरफुल
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
पाकिस्तानी रैपर की कजिन से होने वाली है शादी, सगाई की तस्वीरें हुई वायरल, कभी नेपाल में भारत का झंडा फहराकर बटोरी थी सुर्खियां
पाकिस्तानी रैपर की कजिन से होने वाली है शादी, सगाई की तस्वीरें हुईं वायरल
BPSC TRE-4 Vacancy: 45 से 46 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी को भेजी गईं रिक्तियां, कक्षा वार पद देखें
45 से 46 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए BPSC को भेजी गईं रिक्तियां, कक्षा वार पद देखें
हवा को चीरते विमान की फुल स्पीड कितनी होती है? आंकड़ों से समझें पूरा गणित
हवा को चीरते विमान की फुल स्पीड कितनी होती है? आंकड़ों से समझें पूरा गणित
दिल्ली में लाडली की जगह आएगी लखपति बिटिया योजना, क्या इसमें दोबारा करना होगा अप्लाई?
दिल्ली में लाडली की जगह आएगी लखपति बिटिया योजना, क्या इसमें दोबारा करना होगा अप्लाई?
Embed widget