एक्सप्लोरर

इजरायल का गाजा पर बड़ा हमला, हमास सरकार प्रमुख और शीर्ष अधिकारियों की हुई मौत

Israel-Gaza War: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सेना को हमास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस हमले में हमास सरकार के प्रमुख और शीर्ष अधिकारी पर भी बम बरसे.

Israel-Gaza War: इजरायल ने मंगलवार (18 मार्च 2025) को गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर भारी हवाई हमला किया. इस साल 19 जनवरी को युद्धविराम शुरू होने के बाद यह पहला बड़ा सैन्य अभियान है. यह नया हमला इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम वार्ता के विफल होने के बाद किया गया है. इजरायल की ओर से गाजा में किए गए हमले हमास सरकार के प्रमुख और शीर्ष अधिकारी के मौत की भी पुष्टि हुई है.

हमास के शीर्ष अधिकारियों की मौत

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के एयरस्ट्राइक में हमास सरकार का प्रमुख इस्साम अल-दालिस सहित कई शीर्ष अधिकारियों की मौत हो गई. हमास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमलों में आंतरिक मंत्रालय के प्रमुख महमूद अबू वत्फा और आंतरिक सुरक्षा सेवा के डायरेक्टर जनरल बहजत अबू सुल्तान भी मारे गए.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सेना को हमास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इजराइली सेना ने  कहा कि राजनीतिक नेतृत्व के निर्देशानुसार, आईडीएफ और आईएसए ने गाजा पट्टी में हमास आतंकवादी संगठन के आतंकी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए.

नेतन्याहू ने सैन्य कार्रवाई को उचित ठहराया

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बाद में सैन्य कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा कि हमास की ओर से हमारे बंधकों को रिहा करने से बार-बार इनकार करना, साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीव विटकॉफ और मध्यस्थों से प्राप्त सभी प्रस्तावों को अस्वीकार करना ही सैन्य कार्रवाई का कारण था. बयान में कहा गया कि इजरायल अब से हमास के खिलाफ ज्यादा सैन्य ताकत के साथ कार्रवाई करेगा.

इजरायल और हमास के बीच नया तनाव तब सामने आया है जब युद्धविराम के अगले चरण की शर्तों पर असहमति के कारण युद्धविराम वार्ता विफल हो गई. इजरायल ने तीन-स्तरीय समझौते के पहले चरण को आगे बढ़ाने की मांग की थी, जबकि हमास ने दूसरे चरण की ओर बढ़ने पर जोर दिया था.

ये भी पढ़ें : ‘भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों को पाकिस्तान में कौन एक के बाद एक मार रहा है?, 16 लोगों का जिक्र कर PAK एक्सपर्ट का भारत पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सबसे पुराने अखबार हॉरेट्ज पर मानहानि केस करेंगे नेतन्याहू, वकीलों को दिया निर्देश
सबसे पुराने अखबार हॉरेट्ज पर मानहानि केस करेंगे नेतन्याहू, वकीलों को दिया निर्देश
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे...', श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पाक-चीन को मिर्ची
'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे...', श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पाक-चीन को मिर्ची

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget