एक्सप्लोरर

जिन्दा है आतंकी संगठन ISIS का मुखिया बगदादी, 5 साल बाद वीडियो जारी कर ली श्रीलंका हमले की जिम्मेदारी

बता दें कि इससे पहले बगदादी का पांच साल पहले वीडियो आया था. जिसके बाद से कई बार बगदादी के मारे जाने की खबरें सामने आई थी.

नई दिल्ली: आतंकी संगठन आईएसआईएस का खूंखार मुखिया अबू बक्र अल-बगदादी जिंदा है. बगदादी ने पांच साल बाद वीडियो जारी करके हाल ही में श्रीलंका में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है. इस वीडियो में बगदादी ने कहा है कि श्रीलंका में हमले सीरिया में आईएसआईएस के ठिकाने के तबाही के बदले में किए गए हैं.

वीडियो में 3 लोगों से बात कर रहा है बगदादी

वीडियो में बगदादी के साथ तीन और लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनको बगदादी ये कहता हुए सुनाई दे रहा है कि 'सीरिया के बागूज की लड़ाई खत्म हो गई है'. वीडियो में इन तीनों व्यक्तियों के चेहरे धुंधले किए गए हैं. बगदादी और आईएस का सीरिया में पिछले कई सालों से कब्जा था. जिनपर हमला करके फरवरी में अमेरिका ने आईएस को खत्म करने का दावा किया था.

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब फिल्माया गया, लेकिन बगदादी ने पूर्वी सीरिया में आईएस के अंतिम गढ़ बागूज के लिए महीनों चली लड़ाई का जिक्र किया. यह लड़ाई पिछले महीने ही खत्म हुई है. बता दें कि इससे पहले बगदादी का पांच साल पहले वीडियो आया था. जिसके बाद से कई बार बगदादी के मारे जाने की खबरें सामने आई थी.

2014 में इराक के मोसुल में दिखाई दिया था बगदादी 

आईएस सरगना इससे पहले जुलाई 2014 में इराक के दूसरे बड़े शहर मोसुल में सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिया था. बगदादी को कई बार मृत घोषित किया गया लेकिन एक इराकी खुफिया अधिकारी ने पिछले साल मई में बताया कि वो अब भी जिंदा है और सीरिया में रह रहा है.

श्रीलंका में बुर्के और नकाब पर प्रतिबंध 

श्रीलंका में धमाकों के बाद सुरक्षा कारणों के चलते बुर्के और नकाब पर प्रतिबंध लगाया गया है. सीरियल बम धमाकों के बाद सार्वजनिक स्थानों पर मुस्लिम महिलाओं के नकाब पहनने पर प्रतिबंध सोमवार से लागू हो गया है. यह प्रतिबंध राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की ओर से आपात शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषित नए नियमों के तहत लगाया गया है. राष्ट्रपति ने रविवार को इस नये नियम की घोषणा की थी जिसके तहत चेहरे को ढंकने वाली हर तरह की पोशाक पहनने पर रोक लगा दी गई है.

सिलसिलेवार बम धमाकों में 253 लोगों की मौत हो गई थी

गौरतलब है कि श्रीलंका में ईस्टर संडे के दिन हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 253 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी. उस दिन 9 आत्मघाती हमलावरों ने तीन गिरजाघरों और तीन लग्जरी होटलों पर सिलसिलेवार बम धमाके किए थे.

यह भी पढ़ें-

श्रीलंका: सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंचे सुरक्षाबलों को देख आतंकियों ने खुद को उड़ाया, 6 बच्चों समेत 15 की मौत

श्रीलंका बम ब्लास्ट: रक्षा सचिव के बाद अब पुलिस प्रमुख ने दिया इस्तीफा, हमलों में 253 की मौत

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: मुस्लिम महिलाओं के सार्वजनिक जगहों पर नकाब पहनने पर लगा प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget