एक्सप्लोरर

क्या जेनेटिक कारीगरी कर सैनिकों को सुपर ह्यूमन बना रहा चीन, भारत के लिए हो सकता है खतरा? जानिए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन कंपनी बीजीआई चीनी सेना पीएलए के साथ मिलकर आनुवांशिक प्रयोग कर रहा है जो चीनी सैनिकों पर आजमाया जा रहा है. इससे भविष्य में खतरा उत्पन्न हो सकता है. 

चीन अपने सैनिक को सुपर ह्यूमन बनाना चाहता है. इस दिशा में ये देश बीजीआई कंपनी के साथ मिलकर जीन में बदलाव करने के लिए सैनिकों पर रिसर्च कर रहा है.  इसके लिए 52 देशों की 80 लाख से ज्यादा गर्भवती महिलाओं के जेनेटिक डेटा का चोरी-छिपे अध्ययन कर रहा है. मीडिया में आई इस रिपोर्ट पर अमेरिकी प्रशासन ने चिंता जताई है. यूके स्थित समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने 7 जुलाई को बताया कि बीजीआई ग्रुप ने ब्रेन सर्जरी से उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात हान सैनिकों की रक्षा के लिए जीन और दवाओं के बीच संबंधों पर अध्ययन प्रकाशित किया है. बाइडन प्रशासन के सलाहकारों ने मार्च में चेतावनी देते हुए कहा था कि चीनी कंपनी बीजीआई ग्रुप महिलाओं के जीनोमिक डेटा का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ अध्ययन कर रहा है. चीन इससे आर्थिक और सैन्य लाभ हासिल कर सकता है.

सेना के महाबलशाली होने पर दुनिया को खतरा
चीन का जो  बायोलॉजिकल एक्सपेरिमेंट है उसका प्रयोग चीनी सैनिकों पर किया जा रहा है. खासकर उन सैनिकों पर जो भारतीय सीमा पर तैनात हैं. डीएनए डेटा विश्लेषण के आधार पर चीनी सेना और बीजीआई ग्रुप सैनिकों के जीन में बदलाव कर कर रहा है. यह बदलाव इसलिए किया जा रहा ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके. यह प्रयोग अगर सफल होता है तो चीनी सैनिकों को ज्यादा ऊंचाई वाले मोर्चों पर बीमारी और सुनने की क्षमता में कमी जैसी बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. अगर ऐसा होता है तो यह भारत ही नहीं दुनिया भर के लिए खतरे की घंटी है. क्योंकि जब उसकी सेना सुपर ह्यूमन यानी महाबलशाली हो जाएंगे तो उसपर काबू पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाएगा. 

दुनिया भर की 80 लाख प्रेग्नेंट महिलाओं का डाटा चीन ने चुराया   
ऐसे समय में विश्व को यह शंका है कि कोरोना वायरस चीन के लेबोरेटरी से फैला है, तब चीन का सुपर ह्यूमन प्रोजेक्ट खतरनाक कदम है. इस प्रोजेक्ट के जरिए चीन अपनी सैनिक शक्ति को अपराजेय बनाना चाहती है. सुपर ह्यूमन बनाने के लिए चीन 52 देशों की 80 लाख से ज्यादा गर्भवती महिलाओं के जेनेटिक डेटा को चोरी कर उसपर रिसर्च कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन की सेना (पीएलए) ने इस काम में चीनी कंपनी बीजीआई की मदद ली है. यह कंपनी दुनियाभर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्ण जांच से जुड़ी हुई है.

भविष्य में शारीरिक गुणों में बदलाव की तैयारी 
प्रेग्नेंट महिलाओं के डेटा को निफ्टी (नॉन इन्वेसिव फैटल ट्रिजोमी) डेटा के तौर पर जाना जाता है. इसमें महिला की उम्र, वजन, लंबाई और जन्म स्थान की जानकारी होती है. इसमें से प्राप्त तथ्यों के आधार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए ऐसे गुणों का पता लगाया जा रहा है, जिनसे भविष्य में पैदा होने वाली आबादी के शारीरिक गुणों में बदलाव किया जा सके. 

ये भी पढ़ें-

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जॉर्जिया में किया महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

World Population Day: क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें इतिहास और इस साल की थीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget