एक्सप्लोरर

Iraq University Fire: इराक की यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 14 की मौत, 18 की हालत गंभीर

Iraq University Fire: इराक के एक विश्वविद्यालय के हॉस्टल में आग लगने की वजह से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. अब तक साफ नहीं हुआ है कि मरने वाले सभी लोग छात्र थे या उसमें कोई और भी शामिल था.

Iraq University Fire: इराक के उत्तरी शहर इरबिल में एक विश्वविद्यालय के हॉस्टल में आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए. ये शुक्रवार (8 दिसंबर) शाम की घटना है. सोरन के स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख कामराम मुल्ला मोहम्मद के मुताबिक, इरबिल के पूर्व में छोटे से शहर सोरन में एक इमारत (हॉस्टल) में आग लग गई. सरकारी मीडिया ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है.

स्थानीय समाचार एजेंसी रुदाव ने बताया कि आग को शुक्रवार रात तक बुझा दिया गया. रुदाव के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है. ये इलाका कुर्दिस्तान प्रांत में आता है. कुर्दिस्तान के प्रधानमंत्री मसरौर बरजानी ने इस घटना को लेकर एक जांच समिति का गठन किया है.

इराक में आग लगने की घटना आम

इराक में इमारतों में आग लगने जैसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. वहां अक्सर सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किए जाते हैं. इसके अलावा परिवहन क्षेत्रों में भी काफी लापरवाही बरती जाती है. इराक में सरकारी व्यवस्था का बुनियादी ढांचा लगातार ढहता जा रहा है. दशकों तक देश भष्ट्राचार से पीड़ित रहा है. जिसका खामियाजा देश की आबादी को भुगतना पड़ रहा है.

हादसों से भरा है अतीत

इराक में आग लगने की घटनाएं आम हैं. हालांकि ये घटनाएं किसी भी देश में हो सकती है लेकिन इराक में ऐसे हादसों में लोगों की जान सबसे ज्यादा जाती है. इसी साल सितंबर में उत्तरी इराकी शहर काराकोस में एक समारोह हॉल में एक शादी के दौरान आग लगने से लगभग सौ लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना की जांच में पता चला कि इमारत में इमरजेंसी एग्जिट नहीं थे. जांच अधिकारियों ने बताया कि इमारत को सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर तैयार किया गया था. 

ये भी पढ़ें:

Israel-Hamas War: इजरायल को सपोर्ट करना इस दिग्गज कंपनी को पड़ा भारी, मुस्लिम देशों ने बहिष्कार कर तोड़ डाली कमर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget