एक्सप्लोरर

Iraq Protest: बगदाद में राष्ट्रपति भवन के स्विमिंग पूल में नहाते दिखे प्रदर्शनकारी, हिंसा में अब तक 23 की मौत, देखें वीडियो

Violence In Iraq: इराक में मुक्तदा अल-सदर ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया तो पूरे देश में हिंसा शुरू हो गई. हिंसा में अभी तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है. 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है.

Iraq News: सोमवार को मौलवी मुक्तदा अल-सदर (Muqtada al-Sadr) ने राजनीति छोड़ने का फैसला लिया, जिसके बाद से इराक में हिंसा (Violence In Iraq) शुरू हो गई है. शिया गुरु के इस फैसले से उनके समर्थन में नाराजगी बढ़ गई और वो सड़कों पर उतर आए. ये लड़ाई आज मंगलवार को भी जारी है. ताजा जानकारी के मुताबिक, इराकी बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है.

इराक में माहौल खराब होते जा रहे हैं. भीड़ ने राष्ट्रपति भवन (Iras President House) और सरकारी इमारतों पर धावा बोल दिया है. प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबल आंसू गैस के गोले दाग रहा है. इसी बीच कुछ ऐसा भी देखने को मिला जो काफी हैरान करने वाला है. भीड़ में से कुछ लोग राष्ट्रपति भवन के स्विमिंग पूल में नहाते हुए दिखाई दिए.

राष्ट्रपति आवास और सरकारी भवनों पर भी रॉकेट दागे गए

बगदाद (Baghdad) में अमेरिकी एंबेसी के पास इराकी कत्युषा रॉकेट दागे गए. बगदाद में लगतार धमाकों की आवाजें आ रही हैं. एक रॉकेट अमेरिका एंबेसी के पास गिरने की भी खबर है. हालात किस कदर बिगड़ गए इस बात का अंदाजा आप इस तरह लगा सकते हैं कि बगदाद के राष्ट्रपति आवास और सरकारी भवनों पर भी रॉकेट दागे गए हैं. बगदाद के सेंट्रल जोन इलाके में रॉकेट से हमला किए जाने की खबर है. 

इराक में क्यों बिगड़ा माहौल?

इराक में नई सरकार बनाने को लेकर पिछले एक महीने से गतिरोध चल रहा है. शिया धर्मगुरु के समर्थक इराक में दशकों के संघर्ष और भ्रष्टाचार (Corruption) से निपटने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. शिया धर्मगुरु इराक की राजनीति पर अमेरिका और ईरान का प्रभाव खत्म करने के पक्ष में थे. 

वो संसद (Parliament) को भंग करके जल्द चुनाव (Election) कराने की मांग के पक्ष में थे. इस बीच उन्होंने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया. वहीं अब उनके समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प जारी है. अभी तक इसमें 23 लोगों की जान जा चुकी है और 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं मुक़्तदा अल-सदर? जिनके इस्तीफे से हंगामा बरपा है, क्या इराक़ के अयातुल्ला खुमैनी बनना चाहते हैं

ये भी पढ़ें- Iraq Protest: इराक में भड़की हिंसा के बाद सरकारी ऑफिस बंद, प्रधानमंत्री अल कदीमी ने की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget