एक्सप्लोरर

Iraq Protest: इराक में भड़की हिंसा के बाद सरकारी ऑफिस बंद, प्रधानमंत्री अल कदीमी ने की ये अपील

Baghdad Violence: इराक में फैली हिंसा के बीच प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी ने अपील की है कि सईद मोक्तदा अल सदर मान होना चाहिए. उन्होंने हज हादी अल-अमीरी के आह्वान को भी महत्व दिया है.

Iraq Violence: शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल सदर (Muqtada Al Sadar) के इस्तीफे के बाद इराक की राजधानी बगदाद (Baghdad) सोमवार को धधक उठी. उनके सैकड़ों समर्थक सरकारी महल में पहुंच गए. इस दौरान अल सदर के समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें कम से कम 15 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. हिंसा (Violence) के बाद इलाके में कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया गया. यहां तक कि इराक (Iraq) की कैबिनेट ने सरकारी कार्यालयों (Government Offices) को भी बंद कर दिया.

इराक के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी ने कैबिनेट का सत्र निलंबित कर दिया. उन्होंने सरकारी काम काज को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं. तो वहीं इराक में फैली हिंसा के बीच प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी ने अपील की है कि सईद मोक्तदा अल सदर मान होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने हज हादी अल-अमीरी के आह्वान को भी महत्व दिया है.

उन्होंने कहा कि वो सभी जिन्होंने शांति और आगे की हिंसा को रोकने में योगदान दिया उनके प्रयास कारगर होना चाहिए. मैं सभी से इराकी खून को बचाने की राष्ट्रीय जिम्मेदारी संभालने का आह्वान करता हूं.

एक सप्ताह से चल रहा था प्रदर्शन

शिया धर्मगुरु के समर्थक बगदाद के ग्रीन जोन में स्थित संसद के बाहर एक सप्ताह से धरना दे रहे थे. जैसे ही इन लोगों को मुक्तदा अल सदर के राजनीतिक सन्यास के फैसले का पता चला, ये लोग भड़क गए. इसके बाद सेना और पुलिस ने ही वहां मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों से ग्रीन जोन छोड़ने की अपील की. बता दें कि ऐसा ही कुछ हाल श्रीलंका में भी हुआ था जब प्रदर्शनकारी वहां के राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे और संसद को ही बंधक बना लिया था.

किस चीज को लेकर हो रहा गतिरोध

दरअसल, इराक (Iraq) में नई सरकार बनाने को लेकर पिछले एक महीने से गतिरोध चल रहा है. शिया धर्मगुरु के समर्थक इराक में दशकों के संघर्ष और भ्रष्टाचार (Corruption) से निपटने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. शिया धर्मगुरु इराक की राजनीति पर अमेरिका (America) और ईरान (Iran) का प्रभाव खत्म करने के पक्ष में थे. वो संसद (Parliament) को भंग करके जल्द चुनाव (Election) कराने की मांग के पक्ष में थे. इस बीच उन्होंने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया.

ये भी पढ़ें: Iraq Protest: शिया धर्मगुरु मुक़्तदा अल सदर के इस्तीफे के बाद बगदाद में भड़की हिंसा, 20 की मौत, 300 लोग घायल

ये भी पढ़ें: कौन हैं मुक्तदा अल-सदर? जिनके इस्तीफे से हंगामा बरपा है, क्या इराक़ के अयातुल्ला खुमैनी बनना चाहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget