एक्सप्लोरर

Iran-US War: जिसका डर था ईरान ने वो कर डाला, जंग के बीच दुबई के डेटा सेंटर पर हमले का किया दावा, जानें निशाने पर अब कौन?

Iran-US War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने दुबई के ओरेकल डेटा सेंटर पर हमला करने का दावा किया है. इस वजह से टेक सेक्टर पर खतरा बढ़ता जा रहा है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब आम लोगों और तकनीकी सेवाओं तक पहुंचती दिख रही है. हाल ही में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि उसने दुबई में ओरेकल के एक डेटा सेंटर को निशाना बनाया है. यह दावा ऐसे समय आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच जंग लगातार बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला अमेरिकी टेक कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर किए जा रहे हमलों की एक कड़ी बताया जा रहा है. इसमें माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल और मेटा जैसी बड़ी कंपनियों का नाम भी सामने लिया जा रहा है.

अगर इस तरह के हमले सही साबित होते हैं तो इसका असर सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं रहेगा. दुबई जैसे बड़े टेक और बिजनेस हब में डेटा सेंटर पर हमला होने से इंटरनेट सेवाएं, क्लाउड सिस्टम और कई डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रभावित हो सकते हैं. इस तरह की घटनाएं यह भी दिखाती हैं कि अब जंग सिर्फ जमीन या हवा तक सीमित नहीं रही, बल्कि टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर भी इसका हिस्सा बन रहे हैं.

अमेजन के डेटा सेंटर को बनाया निशाना

अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग के बीच ईरान ने बहरीन में स्थित अमेजन के डेटा सेंटर पर हमला किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके की वजह से Amazon Web Services (AWS) के ऑपरेशन्स में दिक्कत आ गई. AWS दुनिया भर की कई वेबसाइट्स और ऑनलाइन सेवाओं को क्लाउड सुविधा देता है, इसलिए इसका असर काफी बड़े स्तर पर पड़ सकता है. बहरीन की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हमले की पुष्टि की गई है, लेकिन इसमें सीधे तौर पर अमेजन के डेटा सेंटर का नाम नहीं लिया गया. वहीं, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि हमला डेटा सेंटर को निशाना बनाकर किया गया. रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ईरान अमेरिकी टेक कंपनियों जैसे मेटा, गूगल, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के डेटा सेंटर को भी निशाना बना सकता है. बताया जा रहा है कि करीब 18 बड़ी टेक कंपनियां ईरान के टारगेट पर हैं.

ये भी पढ़ें: US Iran War: ईरान युद्ध की वजह से संकट में कई देश! सऊदी ने ट्रंप से बनाई दूरी, रूस के साथ क्या पक रही खिचड़ी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
ईरान के केशम द्वीप में ऐसा क्या है, जिस पर अमेरिका ने बरसाईं मिसाइलें, जानें
ईरान के केशम द्वीप में ऐसा क्या है, जिस पर अमेरिका ने बरसाईं मिसाइलें, जानें
Explained: अमेरिकी चुनाव सिस्टम क्या है? कैसे मिड टर्म इलेक्शन से बदल जाएगी तस्वीर, जानिए A टू Z
Explained: अमेरिकी चुनाव सिस्टम क्या है? कैसे मिड टर्म इलेक्शन से बदल जाएगी तस्वीर, जानिए A टू Z

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
AQI Today: देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
24 घंटे में 3 खिलाड़ी बाहर... भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका
24 घंटे में 3 खिलाड़ी बाहर... भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget