एक्सप्लोरर

ट्रंप संग बातचीत को खामेनेई ने बताया बेवकूफी, ईरान के सुप्रीम लीडर ने अमेरिका संग न्यूक्लियर डील पर और क्या कहा?

Iran US Nuclear Talk: परमाणु समझौते का जिक्र करते हुए खामेनई ने कहा कि अमेरिकियों ने अपने वादे को पूरा नहीं किया. इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करना चाहिए.

Ayatollah Ali Khamene: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनई ने शुक्रवार (7 फरवरी 2025) को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर से परमाणु वार्ता की पेशकश के बाद अमेरिका के साथ बातचीत करना समझदारी की बात नहीं है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौते के मुद्दे पर फिर से बात करने की इच्छा जाहिर की थी. खामेनई ने यह भी सुझाव दिया कि ऐसी सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए, लेकिन उन्होंने अमेरिका के साथ बातचीत न करने का सीधा आदेश जारी करने से परहेज किया है.

अमेरिका को लेकर बदला खामेनई का बयान

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ईरानी अधिकारियों ने इस बात के संकेत दिए थे कि वे परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए ट्रंप के मैसेज का इंतजार कर रहे हैं. ईरान ने लंबे समय से इस बात पर जोर दिया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है. खामेनई हमेशा पश्चिम के देशों के साथ बातचीत के बारे में टिप्पणियों को लेकर सावधान रहे हैं. अगस्त 2024 को तेहरान में वायुसेना अधिकारियों को दिए गए बयान में खामेनई ने अमेरिका के साथ बातचीत के दरवाजे खुले रहने की बीत कही थी. 

'अमेरिकियों ने पूरा नहीं किया वादा'
 
ईरान के स्टैंड में बदलाव ट्रंप के हालिया बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका को गाजा पर नियंत्रण मिलना चाहिए और अमेरिका गाजा में पुनर्निर्माण का काम करे. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक अयातुल्ला अली खामेनई ने कहा, ट्रंप ने परमाणु समझौते से अपना हाथ हाथ खींच लिया. अमेरिकियों ने समझौते के अपने वादे को पूरा नहीं किया. आज जो व्यक्ति (डोनाल्ड ट्रंप) सत्ता में है, उसने ही समझौते को तोड़ दिया. उसने कहा था कि वह ऐसा करेगा, और उसने ऐसा किया."

खामेनई ने कहा, "यह एक ऐसा अनुभव है जिससे हमें सीखना चाहिए. हमने बातचीत की, हमने रियायतें दीं, हमने समझौता किया, लेकिन जैसा हम उम्मीद कर रहे थे वैसा नहीं हुआ. तमाम खामियों के बावजूद अमेरिका ने अंततः समझौते का उल्लंघन किया." ट्रंप ने मंगलवार (4 फरवरी 2025) को कहा था, "हम ईरान के प्रति सख्त नहीं होना चाहते हैं. हम किसी के प्रति भी सख्त नहीं होना चाहते, लेकिन ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करना चाहिए."

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश में यूनुस सरकार के खिलाफ उठाई आवाज तो मिलेगी जेल! संत से लेकर एक्ट्रेस तक की गिरफ्तारी दे रही गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget