एक्सप्लोरर

‘अमेरिका के पट्टे से बंधा कुत्ता है इजरायल’, जंग के बाद खामेनेई ने एक बार फिर नेतन्याहू को दी बड़ी धमकी

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने इजरायल को एक बार फिर धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल हमला करता है तो हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे. इस दौरान खामेनेई ने इजरायल को अमेरिका के पट्टे से बंधा कुत्ता बताया.

Khamenei on Israel: ईरान और इजरायल के युद्ध के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार (16 जुलाई, 2025) को इजरायल को बड़ी धमकी है. खामेनेई ने कहा कि अगर इजरायल ईरान पर दोबारा हमले को अंजाम देता है, तो ईरान उसका जवाब उससे भी बड़ा हमला करके देगा. खामेनेई ने कहा है कि इस बार दुश्मनों को बड़ी चोट दी जाएगी.

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'इजरायल अमेरिका के पट्टे से बंधा हुआ एक कुत्ता है और वह कैंसर के ट्यूमर के जैसा है.' इसके साथ उन्होंने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान की लड़ाई को सराहनीय कहा.

ईरान के सुप्रीम नेता ने जारी किया बयान

अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार (16 जुलाई) को अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'पिछले महीने हुए 12 दिवसीय युद्ध के दौरान इजरायल ने ईरान की शासन व्यवस्था को कमजोर करने और देश में अशांति फैलाने के उद्देश्य से हमले किए थे. इसके पीछे हमलावरों की योजना यह थी कि वह हमारे देश के कुछ महत्वपूर्ण लोगों और संवेदनशील केंद्रों को निशाना बनाकर सिस्टम को कमजोर कर सके और जनता को सड़कों पर लाकर शासन को गिराया जा सके.'

जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है ईरान: खामेनेई

ईरान में हमले करने के लिए इजरायल की मदद करने वाले अमेरिका पर अली खामेनेई ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'अमेरिका इजरायल के गुनाहों में उसका सहयोगी है.' खामेनेई ने यह भी संकेत दिया कि अगर ईरान पर फिर से हमला हुआ तो वह जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा, 'तेहरान अपने विरोधियों को 12 दिनों तक चले ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान दिए गए हमले से भी बड़ा झटका देने में सक्षम है. हम किसी भी नई सैन्य कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार हैं.'

हालांकि फिलहाल दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी है. इस पर तेहरान ने दोहराया है कि वह कूटनीति के लिए अब भी तैयार है, बशर्ते कि वॉशिंगटन इस बात की गारंटी दे कि वह इस्लामी गणराज्य पर कोई सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा.

यह भी पढ़ेंः 'अगर सोच रहे हैं 51वें दिन क्या होगा तो अयातुल्ला खामेनेई को करें फोन', US सीनेटर ने पुतिन को क्यों दी धमकी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर भारत ने चिनाब-झेलम पर कोई काम शुरू किया तो...', सिंधु समझौता रद्द होने के बाद बौखलाया पाकिस्तान, फिर दी गीदड़भभकी
'अगर भारत ने चिनाब-झेलम पर कोई काम शुरू किया तो...', सिंधु समझौता रद्द होने के बाद बौखलाया PAK
सोशल मीडिया पर वायरल 'धूम' कौन है? पढ़ें उसकी कहानी, दुबई से आ रहे ऑफर
सोशल मीडिया पर वायरल 'धूम' कौन है? पढ़ें उसकी कहानी, दुबई से आ रहे ऑफर
दिल्ली नहीं ये है देश का सबसे प्रदूषित शहर, जानें नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम किस नंबर पर?
दिल्ली नहीं ये है देश का सबसे प्रदूषित शहर, जानें नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम किस नंबर पर?
'टॉक्सिक' के लिए यश ने अकेले वसूली 5 एक्ट्रेसेस के बराबर फीस, जानें कियारा आडवाणी समेत बाकियों को कितना मिला
'टॉक्सिक' के लिए यश ने अकेले वसूली 5 एक्ट्रेसेस के बराबर फीस, जानें बाकियों को कितना मिला

वीडियोज

Sandeep Chaudhary Seedha Sawal: ट्रंप को नहीं किया कॉल...तो बढ़ गया बवाल! | PM Modi | Donald Trump
Bengal ED Raid Row: चुनावी बंगाल..ED की चौकस चाल! दिल्ली से बंगाल तक TMC का हल्लाबोल | TMC | Mamata
Janhit: I-PAC पर छापे से TMC टेंशन में? बंगाल में दीदी Vs ईडी | Mamata Banerjee | ED Raid
Customs Duty होगी आसान, Budget 2026 में खत्म होगा Import-Export का झंझट? | Paisa Live
Bollywood News: वरुण धवन पर फेक पीआर अटैक? बॉर्डर 2 के गाने के बाद क्यों बने ट्रोलिंग का निशाना (09.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर भारत ने चिनाब-झेलम पर कोई काम शुरू किया तो...', सिंधु समझौता रद्द होने के बाद बौखलाया पाकिस्तान, फिर दी गीदड़भभकी
'अगर भारत ने चिनाब-झेलम पर कोई काम शुरू किया तो...', सिंधु समझौता रद्द होने के बाद बौखलाया PAK
सोशल मीडिया पर वायरल 'धूम' कौन है? पढ़ें उसकी कहानी, दुबई से आ रहे ऑफर
सोशल मीडिया पर वायरल 'धूम' कौन है? पढ़ें उसकी कहानी, दुबई से आ रहे ऑफर
दिल्ली नहीं ये है देश का सबसे प्रदूषित शहर, जानें नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम किस नंबर पर?
दिल्ली नहीं ये है देश का सबसे प्रदूषित शहर, जानें नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम किस नंबर पर?
'टॉक्सिक' के लिए यश ने अकेले वसूली 5 एक्ट्रेसेस के बराबर फीस, जानें कियारा आडवाणी समेत बाकियों को कितना मिला
'टॉक्सिक' के लिए यश ने अकेले वसूली 5 एक्ट्रेसेस के बराबर फीस, जानें बाकियों को कितना मिला
BCB डायरेक्टर ने बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल को कहा 'भारतीय एजेंट', कई खिलाड़ी भड़के
BCB डायरेक्टर ने बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल को कहा 'भारतीय एजेंट', कई खिलाड़ी भड़के
संसद के बजट सत्र की तारीख तय, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी, जानें कब पेश होगा आम बजट?
संसद के बजट सत्र की तारीख तय, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी, जानें कब पेश होगा आम बजट?
पीएफ की सैलरी लिमिट 25-30 हजार करने की तैयारी में सरकार, जानें इससे फायदा होगा या नुकसान?
पीएफ की सैलरी लिमिट 25-30 हजार करने की तैयारी में सरकार, जानें इससे फायदा होगा या नुकसान?
पानी कम पीने से शरीर में हो सकते हैं ये 5 गंभीर बदलाव, तुरंत ध्यान दें
पानी कम पीने से शरीर में हो सकते हैं ये 5 गंभीर बदलाव, तुरंत ध्यान दें
Embed widget