एक्सप्लोरर

ट्रंप की सीजफायर को लेकर घोषणा के कुछ ही घंटे बाद ईरान ने दागीं मिसाइलें, इजरायल में 3 लोगों की मौत

Iran Israel Ceasefire: ईरान ने सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद इजरायल पर मिसाइल से अटैक कर दिया. एक रिपोर्ट के मुताबिक हमले में तीन लोगों की मौत हुई है.

Iran Israel Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है, लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर मिसाइल से अटैक कर दिया. इस हमले में तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. इजरायली सेना ने भी अटैक को लेकर बयान जारी किया है.

ईरान ने मंगलवार को इजरायली शहर बीयर शेवा में एक रिहायशी इमारत पर अटैक कर दिया. इसकी वजह से कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है. अटैक वाली जगह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रिहायशी परिसर को पूरी तरह से तबाह दिखाई दे रहा है. ईरान ने सीजफायर की घोषणा के बाद एक घंटे के अंदर से तीन बार मिसाइल से अटैक किया. इजरायली फोर्स ने खुद इस बात की जानकारी दी. सेना ने एक्स पर इसको लेकर पोस्ट शेयर की और कहा, ''ईरान ने पिछले एक घंटे में तीन बार मिसाइल से हमला किया है. लोग शेल्टर की तरफ भाग रहे हैं.''

इजरायल में बज रहे हैं सायरन

ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किए जाने के बाद उत्तर, मध्य और दक्षिणी इजरायल के कुछ इलाकों में सायरन बजने लगे. देश के अधिकतर इलाकों में लोगों को पहले ही सचेत कर दिया गया है. नागरिकों को अगले आदेश तक बॉम्ब शेल्टर में रहने के निर्देश दिए गए हैं.

सीजफायर पर ट्रंप ने क्या दी थी प्रतिक्रिया

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब कुछ ही घंटों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान किया था. उन्होंने 'ट्रुथ' पर लिखा, "सभी को बधाई, ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण और अंतिम सीजफायर पर सहमति बन गई है. सीजफायर छह घंटे में शुरू होगा. ईरान को पहले इसका पालन करना होगा."

ट्रंप ने आगे लिखा, "ईरान की ओर से सीजफायर का पालन करने के अगले 12 घंटे बाद इजरायल भी इस सीजफायर में शामिल हो जाएगा. 24 घंटे बाद युद्ध को औपचारिक रूप से खत्म माना जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारी धरती पर कदम रखा तो पैर काट देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'हमारी धरती पर कदम रखा तो पैर काट देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget