एक्सप्लोरर

Iran Protest: हिरासत में महसा अमीनी की मौत के बाद हिंसक हुआ प्रदर्शन, 31 लोगों की मौत

Mahsa Amini Death Case: महसा अमीनी की मौत के बाद लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. धीरे-धीरे यह प्रदर्शन ईरान के 50 से ज्यादा शहरों और कस्बों में फैल चुका है.

Iran Mahsa Amini Death Row: ईरान (Iran) में महसा अमीनी की मौत (Mahsa Amini Death) के बाद भड़के विरोध प्रदर्शनों पर इस्लामिक रिपब्लिक पुलिस (मोरैलिटी पुलिस) की कार्रवाई में कम से कम 31 नागरिक मारे गए हैं. ओस्लो स्थित एक एनजीओ (NGO) ने गुरुवार को ये दावा किया. बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और शहर के कई इलाकों में गुरुवार को पुलिस स्टेशनों और वाहनों को आग लगा दी गई. ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) के निदेशक महमूद अमीरी-मोघद्दाम ने एक बयान में कहा, "ईरान के लोग अपने मौलिक अधिकारों और मानवीय गरिमा को हासिल करने के लिए सड़कों पर आए हैं और सरकार गोलियों से उनके शांतिपूर्ण विरोध का जवाब दे रही है. जिसकी उन्होंने कड़ी आलोचना की है. ईरान ह्यूमन राइट्स ने कहा कि उसने 30 से अधिक शहरों और कस्बों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की पुष्टि की है. 

अमीनी की मौत से भड़की हिंसा

उत्तरी प्रांत कुर्दिस्तान, जहां अमिनी का जन्म हुआ वहां पर सबसे पहले उसकी मौत के विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, लेकिन अब यह पूरे देश में फैल गया है. आईएचआर ने कहा कि प्रदर्शन में उत्तरी मजांदरान प्रांत के अमोल शहर में बुधवार रात को 11 लोग मारे गए और उसी प्रांत के बाबोल में छह लोगों की प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई. इसके अलावा तबरीज में विरोध प्रदर्शन में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है. 

हिंसक हुआ प्रदर्शन

वहीं, दूसरी तरफ महसा अमीनी की मौत के बाद वहां हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं. लोगों ने महसा की मौत के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. धीरे-धीरे यह प्रदर्शन ईरान के 50 से ज्यादा शहरों और कस्बों में फैल चुका है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल का प्रयोग किया. कई जगहों से प्रदर्शन के उग्र होने की भी खबरें सामने आ रही है, जहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थानों और उनकी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है. 

कस्टडी में हुई महसा अमीनी से मारपीट

ईरान में 22 साल की महसा अमीनी को हिजाब ना पहनने के कारण पुलिस ने 13 सितंबर को हिरासत में लिया था. आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में उसके साथ मारपीट की, जिससे वह कोमा में चली गई थीं. इस घटना के तीन दिन बाद महसा ने दम तोड़ दिया. हालांकि, अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे महसा की मौत के कारणों की जांच शुरु करेंगे. 

इसे भी पढ़ेंः-

लोकसभा चुनाव से पहले इन नेताओं का बदला रुख क्या बड़े राजनीतिक परिवर्तन की आहट है, किसकी डुबोएंगे लुटिया?

CrPC Amendment Bill: यूपी विधानसभा में CRPC संशोधन विधेयक पेश, गंभीर महिला अपराधों में नहीं होगी अग्रिम जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget