एक्सप्लोरर

Holocaust Remembrance Day: 60 लाख यहूदियों का हुआ था नरसंहार, दुनिया कर रही याद, जानें इतिहास

Jewish Holocaust Day: 1941 से 1945 के दौरान नाजी जर्मनी (Nazi Germany) ने यूरोप में करीब 60 लाख यहूदियों (Jewish) को मौत के घाट उतार दिया था. संयुक्त राष्ट्र होलोकॉस्ट शिक्षा को बढ़ावा देता है.

International Holocaust Remembrance Day: दुनिया शुक्रवार (27 जनवरी) को अंतरराष्ट्रीय होलोकॉस्ट स्मरण दिवस (Holocaust Remembrance Day) मना रही है. हर साल ये दिवस 27 जनवरी को यहूदी नरसंहार के पीड़ितों की याद के तौर पर मनाया जाता है. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी नरसंहार की भयावहता से आज भी हर इंसान कांप उठता है. नाजियों और उनके सहयोगियों ने करीब लाखों यहूदियों का सफाया कर दिया था.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 42वें पूर्ण सत्र में 1 नवंबर, 2005 को 27 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय होलोकॉस्ट स्मरण दिवस (International Holocaust Remembrance Day) के रूप में घोषित किया था. 

60 लाख यहूदियों का हुआ था नरसंहार

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भारी संख्या में यहूदियों का नरसंहार हुआ था. 1941 से 1945 के दौरान नाजी जर्मनी ने यूरोप में करीब 60 लाख यहूदियों को मौत के घाट उतार दिया था. इजराइल ने होलोकॉस्ट के मद्देनजर बड़ी संख्या में यहूदियों को शरण दी थी. नाजी आक्रमण से पहले हंगरी करीब 9 लाख यहूदियों का घर था. इसकी सरकार नाजी जर्मनी के साथ संबद्ध थी, लेकिन जैसे ही सोवियत सेना हंगरी की ओर बढ़ी, नाजियों ने मार्च 1944 में अपने धुर सहयोगी को मित्र राष्ट्रों के साथ एक अलग शांति समझौता करने से रोकने के लिए आक्रमण किया. 

होलोकॉस्ट शिक्षा को बढ़ावा

इजराइल के आधिकारिक होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम के आंकड़ों के मुताबिक इसके बाद के 10 महीनों में हंगरी में नाजियों और उनके सहयोगियों ने 5 लाख 68 हजार यहूदियों को मार डाला था. यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक म्यूजियम 'याद वाशेम' अरब भाषी दुनिया में होलोकॉस्ट जागरूकता लाने का रास्ता खोलने के लिए काम कर रहा है. 

संयुक्त राष्ट्र की भूमिका

संयुक्त राष्ट्र (UN) नाजी शासन के पीड़ितों को याद करने और दुनियाभर में होलोकॉस्ट शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को चिन्हित करता है. इस साल की थीम होलोकॉस्ट पीड़ितों की दुर्दशा पर प्रकाश डालती है. इस वर्ष के होलोकॉस्ट स्मरण और शिक्षा का विषय 'घर और अपनापन' (Home and Belonging) है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यह एक व्यक्ति को अत्याचार के शिकार लोगों के प्रति उसकी जिम्मेदारियों से अवगत कराता है.

ये भी पढ़ें:

UAE में नाजी के अत्याचारों को पढ़ेंगे बच्चे, जानें क्यों अरब राष्ट्र ने अपने स्कूलों में होलोकॉस्ट को पढ़ाने का चुना विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget