एक्सप्लोरर

International Gita Mahotsav 2022: आज से तीन दिन तक कनाडा में चलेगा 'अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’, इस बार होगा बहुत कुछ खास

Gita Mahotsav: मिसिसॉगा में सुबह के सत्र में पहले ‘लिविंग आर्ट सेंटर’ में श्रीमद्भगवद गीता पर सेमिनार और शाम को श्री कृष्ण कथा कार्यक्रम होगा.18 सितंबर को टोरंटो में एक ‘शोभा यात्रा’ निकाली जाएगी.

International Gita Mahotsav in Canada: ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’  का आयोजन आज से 19 सितंबर तक कनाडा में होगा. हरियाणा सरकार की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में इस कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी गई. पिछले 6 साल से विदेशों में आयोजित हो रहा यह महोत्सव इस साल कनाडा के ‘लिविंग आर्ट सेंटर मिसिसॉगा’ में आयोजित किया जाएगा. बयान में कहा गया, ‘‘मिसिसॉगा में सुबह के सत्र में पहले ‘लिविंग आर्ट सेंटर’ में श्रीमद्भगवद गीता पर सेमिनार और शाम को श्री कृष्ण कथा कार्यक्रम होगा. 

18 सितंबर को निकाली जाएगी शोभायात्रा

बताया गया कि 18 सितंबर को टोरंटो के डुडास स्क्वॉयर में एक ‘शोभा यात्रा’ आयोजित की जाएगी और गीता की शिक्षाओं पर 19 सितंबर को ‘ओंटेरियो पार्लियामेंट’ में चर्चा की जाएगी. गीता पार्क भूमि पूजन ब्रैम्पटन सिटी, ओंटेरियो में होगा. आयोजकों की तरफ से बताया गया है कि तीन दिवसीय महोत्सव में भारत और विदेशों के 104 धार्मिक और सामाजिक संगठन भगवद गीता की शिक्षाओं पर विचार-मंथन करेंगे. हर साल नवंबर-दिसंबर में कुरुक्षेत्र में एक गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है.

क्यों होता है आयोजन

हरियाणा राज्य का जिला है कुरुक्षेत्र, जिसका पौराणिक इतिहास है. कुरुक्षेत्र ही हिंदुओं के सबसे पवित्र ग्रंथ गीता की रचना का केंद्र रहा है. गीता में जीव-जगत के लिए कोई भी पक्षपात, भेदभाव, संकीर्णता, जाति-वर्ण आदि का स्थान नहीं है, यह ग्रंथ पूरी तरह मानवता के लिए है. यह ग्रंथ उदारता की पहचान है और मन को मानसिक शांति का आभास कराता है. हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाई जाती है. इस बारे में महाभारत ग्रंथ में वर्णित है कि कौरव-पांडवों का युद्ध शुरू होने से पहले ही अर्जुन ने शस्त्र रख दिए थे और वह मन से इस संसार के जन्म-मरण व रिश्ते-बंधनों में बंध गए थे. तब भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन अर्जुन को दिव्य ज्ञान दिया था. उस ज्ञान को श्रीमद्भागवत गीता में समेटा गया है. ऐसे में इसीलिए हर साल इस तिथि पर भगावन श्री कृष्ण को याद करके यह जयंती मनाई जाती है. 

ये भी पढ़ें

VIDEO: महारानी एलिजाबेथ II के ताबूत के बगल में खड़ा था शाही गार्ड, अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget