एक्सप्लोरर

VIDEO: महारानी एलिजाबेथ II के ताबूत के बगल में खड़ा था शाही गार्ड, अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा

Queen Elizabeth Funeral: महारानी एलिजाबेथ II के ताबूत के बगल में खड़ा शाही गार्ड अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. ये देखते ही अन्य गार्ड दौड़ पड़े और उसे उठाने लगे. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Queen Elizabeth Funeral: वेस्टमिंस्टर पैलेस (Palace of Westminster) में महारानी एलिजाबेथ का ताबूत रखा गया है. महारानी के ताबूत को बाल्मोरल से लंदन ( Balmoral To London) लाया गया है. रानी को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे हैं और महारानी की मौत पर शोक जाहिर करने वालों की कतार लगी हुई है. महारानी एलिजाबेथ ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली थी और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार (Queen Elizabeth Funeral) किया जाएगा. तब तक उनका पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर पैलेस में रहेगा.

इस बीच, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत के बगल में खड़ा एक शाही गार्ड अचानक बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ा. 9News सिडनी के ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में काले रंग की वर्दी पहने एक गार्ड को पहले एक बार ठोकर खाते हुए देखा जा सकता है और फिर कुछ ही क्षण बाद उसे लड़खड़ाकर जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, तीन अन्य गार्ड उसके बचाव में दौड़कर आए और उसे आपातकालीन सहायता दिलाने में मदद की. महारानी की ताबूत के पास खड़ा गार्ड तब गिर जाता है जब सैकड़ों-हजारों लोग शोक मनाने और अपनी दिवंगत रानी को श्रद्धांजलि देने के लिए लंदन की सड़कों पर खड़े हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के साथ लिखा गया है महारानी के गार्डों में से एक वेस्टमिंस्टर हॉल में नाटकीय रूप से बेहोश हो गया, जहां महामहिम का ताबूत रखा गया है और 24 घंटे की चौकसी पर गार्डों की शिफ्ट आमतौर पर हर 20 मिनट में बदलती रहती है.

इस तरह से शाही अंदाज में लाया गया महारानी का ताबूत

न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार, तोपों की सलामी देने के बाद बिग बेन की घंटी बजने के साथ, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को बुधवार को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस में ले जाया गया.

महारानी के बेटे किंग चार्ल्स III, पूर्ण पोशाक वर्दी में और एक फील्ड मार्शल का डंडा लेकर, ताबूत के पीछे-पीछे चलते रहे, उनकी बहन, राजकुमारी ऐनी और उनके दो भाइयों, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड भी साथ थे. प्रिंस चार्ल्स के बड़े बेटे और वारिस, प्रिंस विलियम, जिन्हें हाल ही में प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में नामित किया गया है, उनके छोटे भाई प्रिंस हैरी उनके बगल में उनके पीछे-पीछे चलते नजर आए.

 लंदन के शाही प्रतीकों, बकिंघम पैलेस से लेकर व्हाइटहॉल और डाउनिंग स्ट्रीट पर सभी सरकारी संस्थानों से गुजरते हुए महारानी एलिजाबेथ के ताबूत को वेस्टमिंस्टर हॉल तक लाया गया. 

महारानी एलिजाबेथ ने सात दशक तक किया राज

मीडिया पोर्टल के अनुसार, वेस्टमिंस्टर हॉल, जो बिग बेन का हिस्सा है, ब्रिटिश सार्वजनिक जीवन में सबसे पवित्र स्थानों में से एक है. ब्रिटिश महारानी ने 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में अंतिम सांस ली थी. 96 वर्षीय रानी की मृत्यु के साथ ही ब्रिटेन में सात-दशक तक चले महारानी के शासनकाल को समाप्त कर दिया. महारानी की मौत के बाद ब्रिटेन ने आधिकारिक शोक का समय चल रहा है. महाराीन के निधन पर पूरी दुनिया में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Covid-19: कोरोना वायरस से निपटने में कई स्तरों पर नाकामी के चलते लाखों लोगों की हुई मौत, लैंसेट की रिपोर्ट में दावा

Queen Elizabeth II's Funeral: महारानी एलिज़ाबेथ II का अंतिम संस्कार, जानिए कौन-कौन से ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों को नहीं दिया गया न्यौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget