एक्सप्लोरर

US Murder Case: अमेरिका में भारतीय लड़के ने दादा-दादी और चाचा का किया कत्ल, खुद दी पुलिस को जानकारी

Indian Boy Murdered Grandparents: आरोपी ओम ने कबूला किया है कि उसने अपने दादा-दादी और चाचा पर गोली चलाई थी. उन्हें मारने के लिए उसने ऑनलाइन बंदूक खरीदी थी.

America Murder Case: अमेरिका के न्यू जर्सी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक भारतीय छात्र को अपने दादा-दादी और चाचा की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. साउथ प्लेनफील्ड पुलिस विभाग और मिडलसेक्स काउंटी अभियोजक के दफ्तर ने एक बयान में कहा कि ओम ब्रह्मभट्ट पर दादा दिलीप कुमार ब्रह्मभट्ट, दादी बिंदु ब्रह्मभट्ट और चाचा यशकुमार ब्रह्मभट्ट को गोली मारने का आरोप है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोमवार को एक पड़ोसी ने गोली चलने की आवाज सुनी जिसके बाद पुलिस अधिकारी सुबह करीब 9 बजे मौके पर पहुंचे और तीन व्यक्तियों की मौत की पुष्टि की. एनबीसी न्यूयॉर्क की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ओम ब्रह्मभट्ट कुछ महीने पहले ही न्यूजर्सी आया था. पुलिस के मुताबिक, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी ने गोली क्यों चलाई थी. पुलिस ने जांच के दौरान कहा है कि आरोपी से आम जनता को कोई खतरा नहीं था. 

ऑनलाइन खरीदी बंदूक

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ओम ने कबूला है कि उसने अपने दादा-दादी और चाचा पर गोली चलाई थी. उन्हें मारने के लिए उसने ऑनलाइन बंदूक खरीदी थी. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ओम जब कोर्ट में पेश हुआ तब वह बेहद शांत था. पुलिस ने बताया कि सुबह में आरोपी ने ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और जब पुलिस ने उससे पूछा कि ये किसने किया तब आरोपी ओम बोला कि 'मैंने किया है.'

घर पर अक्सर आती थी पुलिस

एक पड़ोसी ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी के घर पर अक्सर पुलिस आती रहती थी. जिम शॉर्ट नाम के एक पड़ोसी ने एनबीसी न्यूयॉर्क को बताया, वैसे तो मेरा उस परिवार से कोई वास्ता नहीं था, लेकिन एक बार मैंने देखा था घरेलू हिंसा की शिकायत पर उनके घर पुलिस आई थी.

ये भी पढ़ें:
US Working Visa: अमेरिका जाने का सपना देख रहे इंडियन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स को जल्द मिलने जा रही सौगात, जानें US का नया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget