एक्सप्लोरर

US Working Visa: अमेरिका जाने का सपना देख रहे इंडियन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स को जल्द मिलने जा रही सौगात, जानें US का नया प्लान

US Work Visas Plan: अमेरिका इंडियन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट पर शुरू करने जा रहा है, जिसकी मदद से भारतीय नागरिकों को अमेरिका में वर्क वीजा आसानी से मिल जाएगा.

US Work Visas: अमेरिका दिसंबर में एच-1बी वीजा की कुछ श्रेणियों के घरेलू नवीनीकरण (डोमेस्टिक रिन्यूअल) के लिए एक पायलट कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है. इस बात की पुष्टि एक अमेरिकी अधिकारी ने की है. माना जा रहा है कि इससे भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवरों (इंडियन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स) को बेहद फायदा होगा. यह जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस की ओर से योजना की घोषणा के कुछ महीनों बाद आया है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में, वीज़ा सेवाओं के लिए उप सहायक सचिव जूली स्टफट ने कहा कि भारत में अमेरिकी वीज़ा की मांग अभी भी बहुत अधिक है. लोगों को छह, आठ और 12 महीने का इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारतीय यात्रियों को जल्द से जल्द अपॉइंटमेंट मिल सके. 

भारतीय नागरिकों को मिलेगा लाभ 

उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए 'एक तरीका जो हम कर रहे हैं वह घरेलू वीज़ा नवीनीकरण कार्यक्रम के माध्यम से है, जो भारत पर बहुत अधिक केंद्रित है. हम इसका संचालन कर रहे हैं.' उन्होंने कहा कि दिसंबर से शुरू होने वाली तीन महीने की अवधि में, विदेश विभाग उन विदेशी नागरिकों को 20,000 वीजा जारी करेगा जो पहले से ही देश के अंदर हैं.

स्टफट ने कहा कि पहले ग्रुप में हम 20 हजार करेंगे. जिसमें अधिकांश अमेरिका में रहने वाले भारतीय नागरिक होंगे. उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा, हम विस्तार करेंगे, क्योंकि भारतीय अमेरिका में श्रमिकों का सबसे बड़ा कुशल समूह है. स्टफट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घरेलू वीज़ा नवीनीकरण कार्यक्रम केवल कार्य वीज़ा के लिए है.

होगा पायलट प्रोजेक्ट

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से भारत को काफी लाभ होगा, इस बता की हम उम्मीद करते हैं. इस पायलट प्रोजेक्ट को लेकर स्टफट ने कहा कि इससे लोगों को बहुत ही मदद मिलेगी. पहले वीजा रिन्यूअल कराने के लिए लोगों को भारत या कहीं की यात्रा करने की आवश्यकता पड़ती थी लेकिन इसके आ जाने से अब ऐसा नहीं होगा .

उन्होंने बताया कि अमेरिकी विदेश विभाग पिछले कुछ समय से इसे पायलट आधार पर शुरू करने के लिए काम कर रहा है, इसकी औपचारिक घोषणा पीएम मोदी की यात्रा के दौरान की गई थी. बता दें कि पीएम मोदी ने रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय प्रवासियों को अपने संबोधन के दौरान इस बात की घोषणा की थी. 

ये भी पढ़ें: Pakistani Media On Tunnel Rescue: उत्तरकाशी में मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता पर पाकिस्तान क्या कह रहा है, आपको पढ़ना चाहिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget