एक्सप्लोरर

भारतीयों की US से वापसी! डिपोर्टेशन के लिए ट्रंप ने सैन्य विमान का ही इस्तेमाल क्यों किया?

Deportation Flight Cost: एक अधिकारी ने बताया कि सेना ने अब तक इन उड़ानों के खर्च की गणना नहीं की है. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने ऐसी उड़ानों के लिए 2 सी-17 और 2 सी-130ई सैन्य विमान उपलब्ध कराए हैं.

US Deportation Program : अमेरिका ने देश में अवैध रूप से रहने वाले प्रवासियों के सामूहिक डिपोर्टेशन की कार्रवाई के तहत 205 भारतीयों को वापस भेजा है. अमेरिका से उन्हें मंगलवार (4 फरवरी) को C-17 अमेरिकी सैन्य विमान से पंजाब के अमृतसर के लिए रवाना किया गया. विमान टेक्सास के सैन एंटोनियो से भारत के लिए रवाना हुआ. वहीं, अमेरिका ने अन्य देशों के प्रवासियों को भी डिपोर्ट करने के लिए चार्टर्ड प्लेन के साथ सैन्य विमानों का भी इस्तेमाल किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सैन्य विमानों की एक उड़ान पर भारी खर्च बैठता है. आइए आपको बताते हैं कि सैन्य विमान के डिपोर्टेशन उड़ान में कितना खर्च बैठता है और अमेरिका इन विमानों को इस्तेमाल क्यों कर रहा है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दोनों विमानों की तुलनात्मक लागत की गणना की है. रिपोर्ट में बताया गया कि ग्वाटेमाला के लिए हाल ही में एक सैन्य डिपोर्टेशन उड़ान की लागत प्रति व्यक्ति के हिसाब से करीब 4675 डॉलर (चार लाख से ज्यादा भारतीय रुपये) होने की संभावना है. यह लागत अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट (ICE) की ओर से संचालित कमर्शियल चार्टर फ्लाइट की लागत से भी ज्यादा बताई जा रही है.

अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट की लागत कितनी?

ICE के विषय में रॉयटर्स ने कहा, “कार्यवाहक ICE डायरेक्टर ताए जॉनसन ने अप्रैल 2023 की बजट सुनवाई के दौरान सांसदों को बताया कि 135 लोगों के डिपोर्टेशन उड़ानों की लागत प्रति उड़ान घंटे के हिसाब से 17000 डॉलर है, जो आमौतर पर 5 घंटे की होती है.” रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति व्यक्ति के हिसाब से लागत 630 डॉलर की होगी. वहीं, इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अमेरिकी सैन्य C-17 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान के उड़ान की अनुमानित लागत 28500 डॉलर (करीब 24 लाख 82 हजार रुपये से ज्यादा) प्रति घंटा है.

एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि सेना ने अब तक इन उड़ानों के खर्च की गणना नहीं की है. वहीं, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने ऐसी उड़ानों के लिए 2 सी-17 और 2 सी-130ई सैन्य विमान उपलब्ध कराए हैं.

डिपोर्टेशन के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल क्यों?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की ओर से डिपोर्टेशन के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल का संबंध प्रतीकात्मकता से है. क्योंकि ट्रंप ने अक्सर अवैध अप्रवासियों को एलियन और अपराधी कहा है, जिन्होंने अमेरिका पर हमला किया है. सैन्य विमानों के जरिए अमेरिका से अप्रवासियों को वापस भेजा जाना ट्रंप के अप्रवासियों को लेकर सख्ती को दर्शाता है. वहीं, सैन्य विमान में चढ़ते समय अप्रवासियों को हथकड़ी लगाने के पीछे भी इसी कारण की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ेंः Donald Trump News: ट्रंप के फैसले से दुनिया में मचने वाली हलचल! अमेरिका ने लिया UNHRC और UNRWA से बाहर होने का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget