एक्सप्लोरर

US Capitol: अमेरिका में ट्रंप समर्थकों की हिंसा के बीच दिखा भारतीय झंडा, वीडियो वायरल

बुधवार को अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हजारों समर्थकों ने हिंसा की. अटैक के दौरान के एक वीडियो में अमेरिकी झंडे के बीच एक अज्ञात शख्स भारतीय झंडा लहराते हुए दिखा. वीडियो सामने आने के बाद इस घटना की जमकर आलोचना हो रही है.

बुधवार को अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हजारों समर्थकों ने हिंसा की. प्रदर्शनकारियों ने टेबल, खिड़कियों को तोड़ दिया. हजारों ट्रम्प समर्थक प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के प्लकार्ड और अमेरिकी झंडे लहराए. इस दौरान भारतीय तिरंगा झंडा भी दिखाई दिया.

अटैक के दौरान के एक वीडियो में दर्जनों लाल और नीले रंग के झंडों के बीच एक अज्ञात शख्स को भारतीय ध्वज लहराते हुए दिखा. कुछ प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी स्टार-स्पैंगल्ड बैनर भी लहराए. पत्रकार एलेजांद्रो अल्वारेज के शेयर किए गए इस वीडियो में भारतीय तिरंगा इससे अलग था.

 

इस वीडियो ने ट्विटर पर आने के बाद कई भारतीयों ने सवाल उठाया कि अमेरिकी कैपिटल विरोध प्रदर्शन में भारतीय ध्वज क्या कर रहा है.

वरुण गांधी ने जताई हैरानी बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने इस बात पर आश्चर्य किया. उन्होने ट्वीट किया "वहां एक भारतीय झंडा क्यों है ? यह एक लड़ाई है जिसे हमें निश्चित रूप से भाग लेने की आवश्यकता नहीं है ..."

वहीं, शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इसकी आलोचना की. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "किसी अन्य देश में ऐसे हिंसक और आपराधिक कृत्यों में भाग लेने के लिए हमारे तिरंगे का उपयोग न करें."

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने जो बिडेन की चुनावी जीत को प्रमाणित करने के लिए कांग्रेस के एक सत्र के दौरान कैपिटल हिल में घुसकर जमकर हिंसा की. इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें यूएस कैपिटल में हुई घटना की बाइडेन ने की निंदा, भीड़ को बताया घरेलू आतंकी

अमेरिका हिंसा: ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनिश्चितकाल के लिए बैन, मार्क जुकरबर्ग ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget