एक्सप्लोरर

जोधपुर और बाड़मेर में मिलिट्री एक्सरसाइज करेगी इंडियन एयरफोर्स, एयरस्पेस के लिए जारी किया NOTAM; पाकिस्तान की बढ़ गई धुकधुकी

Operation Sindoor: अमेरिका की ओर से TRF को आतंकी संगठन घोषित करने के बाद पाकिस्तान को भारत की एयर स्ट्राइक का डर सता रहा है. पाकिस्तान ने भारत की सभी उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है.

पाकिस्तान की मिलिट्री एक्सरसाइज का जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना भी बुधवार से तीन दिवसीय (23-25 जुलाई) एयर एक्सरसाइज करने जा रही है. इस बाबत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान से सटे जोधपुर और बाड़मेर की एयर-स्पेस को लेकर नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के जोधपुर और बाड़मेर एयरबेस पर तैनात फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर, टोही विमान और ड्रोन इस एक्सरसाइज में हिस्सा लेंगे. हालांकि, वायुसेना ने इस एक्सरसाइज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इस युद्धाभ्यास में दुश्मन की वायु-रक्षा प्रणाली को तबाह करने वाली 'सीड' (SEAD) यानी सप्रेशन ऑफ एनेमी एयर डिफेंस और 'डेड' (DEAD) यानी डिस्ट्रक्शन ऑफ एनेमी एयर डिफेंस से जुड़ी ड्रिल का अभ्यास किया जाएगा.

पाकिस्तान को सता रहा भारत की एयर स्ट्राइक का डर

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट टीआरएफ पर अमेरिकी प्रतिबंध के बाद पाकिस्तान को फिर से भारत की एयर स्ट्राइक का डर सता रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि पूरे एक हफ्ते के लिए पाकिस्तान ने अपनी एयर स्पेस में नोटम जारी कर दिया है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान में मिलिट्री एक्सरसाइज या फिर मिसाइल टेस्ट चल रहा है.

पाकिस्तान के सेंट्रल सेक्टर में 16-23 जुलाई तक एयर-स्पेस पूरी तरह बंद रहेगी. वहीं, दक्षिणी पाकिस्तानी की एयर-स्पेस 22-23 जुलाई को बंद रहेगी. इस बाबत पाकिस्तान ने नोटम यानी नोटिस टू एयरमैन जारी किया है.


जोधपुर और बाड़मेर में मिलिट्री एक्सरसाइज करेगी इंडियन एयरफोर्स, एयरस्पेस के लिए जारी किया NOTAM; पाकिस्तान की बढ़ गई धुकधुकीजोधपुर और बाड़मेर में मिलिट्री एक्सरसाइज करेगी इंडियन एयरफोर्स, एयरस्पेस के लिए जारी किया NOTAM; पाकिस्तान की बढ़ गई धुकधुकी

भारत ने PAK के एयर डिफेंस सिस्टम को किया था तबाह

पिछले हफ्ते ही चीन के कार्गो विमानों को पाकिस्तान में देखा गया था. ऐसे में माना जा रहा है कि चीन ने पाकिस्तान को नए हथियार और एयर डिफेंस सिस्टम सप्लाई किए हैं क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर (6-10 मई) के दौरान, भारत ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों और एयरबेस तबाह करने के साथ ही बड़े पैमाने पर रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया था. चीन से मिली HQ-9 और LQ-80 मिसाइल सिस्टम पर भारत ने एंटी-रेडिएशन ड्रोन से अटैक किया था.

इसके साथ, पाकिस्तान ने 23 अगस्त तक पूरी एयर स्पेस को भारत के सिविल और मिलिट्री विमानों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए हवाई क्षेत्र में नोटम जारी कर रखा है.

तीन दिन पहले अमेरिका ने TRF को घोषित किया आतंकी संगठन

शनिवार (19 जुलाई, 2025) को अमेरिका ने पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल) के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) को सीधे तौर से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक 'फ्रंट' और 'प्रॉक्सी' करार देते हुए वैश्विक आतंकी संगठन घोषित कर दिया था. अमेरिका के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमला साल 2008 में 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद सबसे घातक हमला है.

ISI ने लश्कर का हेडक्वार्टर शिफ्ट करने का दिया निर्देश

इस बीच खबर है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को मुरीदके से बहावलपुर शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. 80 के दशक के आखिरी सालों में अफगानिस्तान में सोवियत-तालिबान युद्ध खत्म होने बाद से लश्कर का मुख्यालय पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरीदके में था. एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, बहावलपुर में ऐसे पोस्टर दिखाई पड़े हैं जिससे ये साबित होता है कि लश्कर अब मुरीदके में सक्रिय है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, मुरीदके और बहावलपुर में भारतीय वायुसेना ने मिसाइल स्ट्राइक की थी. भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने बहावलपुर और मुरीदके, दोनों जगह जबरदस्त नुकसान पहुंचाया था. मुरीदके में लश्कर के हेडक्वार्टर के भीतर आईएसआई के फील्ड ऑफिस का भी खुलासा हुआ था.

लश्कर का नाम बदलेगी ISI

ऑपरेशन सिंदूर में जैश और लश्कर के आतंकियों के मारे जाने के बाद भारत विरोधी गतिविधियों को तेज करने के इरादे से ये फैसला लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, लश्कर के हेडक्वार्टर को मुरीदके से शिफ्ट करने के पीछे एक कारण ये भी हो सकता है कि अमेरिका सहित पूरी दुनिया को दिखाया जा सके कि लश्कर को खत्म कर दिया गया है. बहुत हद तक मुमकिन है कि लश्कर को नया नाम दे दिया जाए. ऐसा आईएसआई पहली भी कर चुकी है. मुंबई में 26/11 हमले के बाद जब लश्कर को अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकी संगठन घोषित कर बैन लगाया था, तो उसका नाम जमात-उद-दावा कर दिया गया था.

आतंकी संगठनों के नाम बदलने में ISI माहिर

आईएसआई, पाकिस्तान में पल-बढ़ रहे आतंकी संगठनों के नाम और उपनाम बदलने में माहिर है. यही वजह है कि कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए आईएसआई ने लश्कर को नया नाम टीआरएफ यानी द रजिस्टेंस फ्रंट दे दिया. ऐसा इसलिए ताकि, लश्कर को कश्मीर से जुड़ा संगठन माना जाए. जबकि लश्कर, एक इस्लामिक (धर्म से जुड़ा) शब्द है. लेकिन अमेरिका के टीआरएफ को बैन करने से पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़ हो गया है और अब उसे भारत की एयर-स्ट्राइक का डर लगने लगा है. क्योंकि भारत ने साफ कह रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को महज रोका गया है, यह खत्म नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ेंः 1965, 1971 और 1999 की जंग में जिन MiG-21 फाइटर जेट ने उड़ाए थे दुश्मनों के परखच्चे... अब 62 साल बाद होगी उनकी विदाई

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल संधि पर PAK मंत्री को सताया डर, बोले - 'भारत पानी को हथियार...'
सिंधु जल संधि पर PAK मंत्री को सताया डर, बोले - 'भारत पानी को हथियार...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत

वीडियोज

Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Vande Mataram विवाद पर Kangana का Sharmila Tagore को जवाब, बोलीं- ‘Hindu-Muslim Mindset से बाहर आएं’
Rajpal Yadav का करारा जवाब, बोले- ‘5 करोड़ नहीं, 100 करोड़ में भी कोई मुझे खरीद नहीं सकता’
बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !
Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget