एक्सप्लोरर

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच भारत-उज़्बेकिस्तान करने जा रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास, जानिए वजह

India-Uzbekistan Joint Military Exercise: जनरल मनोज पांडे की यह यात्रा भारत और उज़्बेकिस्तान गणराज्य के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

India-Uzbekistan Joint Military Exercise: थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे सोमवार को उज़्बेकिस्तान गणराज्य की यात्रा पर रवाना हुए. उज्बेकिस्तान में सोमवार से भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करने जा रही हैं. 'डस्टलिक' नाम के इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में आतंकवाद विरोधी समेत कई महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शामिल हैं. इस बार यह संयुक्त युद्धाभ्यास उज्बेकिस्तान के तरमेज जिले में हो रहा है. यह युद्धाभ्यास 15 से 28 अप्रैल 2024 तक चलेगा.

जनरल मनोज पांडे की यह यात्रा भारत और उज़्बेकिस्तान गणराज्य के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक जनरल मनोज पांडे 15 से 18 अप्रैल 2024 तक उज़्बेकिस्तान में रहेंगे. अपनी यात्रा के पहले दिन जनरल पांडे उज़्बेकिस्तान गणराज्य के शीर्ष रक्षा नेतृत्व के साथ बातचीत में शामिल होंगे. बैठकों की योजना उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल बखोदिर कुर्बानोव के साथ बनाई गई है. इसके अलावा भारतीय थल सेना अध्यक्ष, उज्बेकिस्तान की अन्य वरिष्ठ मिलिट्री लीडरशिप के साथ भी चर्चा करेंगे.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों के बीच होने वाला यह संवाद मजबूत सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण है. यात्रा कार्यक्रम में सशस्त्र बल संग्रहालय का दौरा शामिल है, जो उज्बेकिस्तान के समृद्ध सैन्य इतिहास और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान करता है.

16 अप्रैल 2024 को सेनाध्यक्ष भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद वह द्वितीय विश्व युद्ध में उज्बेकिस्तान के योगदान और बलिदान को याद करते हुए विक्ट्री पार्क का दौरा करेंगे. उस दिन के कार्यक्रमों में सेंटर फॉर इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज एलएलसी का दौरा शामिल होगा. यहां सेनाध्यक्ष को रक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचारों में उज़्बेकिस्तान गणराज्य द्वारा की जा रही पहलों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

इसके बाद जनरल मनोज पांडे उज्बेकिस्तान सशस्त्र बल अकादमी का दौरा करेंगे और भारत की सहायता से स्थापित अकादमी में आईटी लैब का उद्घाटन करेंगे.

17 अप्रैल 2024 को समरकंद की यात्रा करते हुए जनरल पांडे सेंट्रल मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के कमांडर से मिलेंगे. यह यात्रा 18 अप्रैल 2024 को तरमेज में समाप्त होगी, जहां सीओएएस को भारत और उज़्बेकिस्तान के सशस्त्र बलों के बीच संयुक्त अभ्यास डस्टलिक का भी गवाह बनना है, जो दोनों देशों के बीच विकसित अंतरसंचालनीयता और सौहार्द पर प्रकाश डालता है.

वह उज्बेकिस्तान के गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक परिदृश्य का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए, टर्मेज़ संग्रहालय और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों का भी दौरा करेंगे.

जनरल मनोज पांडे की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने के अलावा भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है.

 

जीसीबी/एसकेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget