एक्सप्लोरर

संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र जनरल एसेम्बली में जैसे ही अपना सम्बोधन शुरू किया, वह भारत के खिलाफ हमलावर हो गए. उन्होंने देखते ही देखते झूठ का अंबार लगा दिया.

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर पलटवार किया और कहा कि इस्लामाबाद ने ‘‘एक बार फिर झूठ दोहराया, निजी हमले किए.’’

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बयान एक और कूटनीति गिरावट है। एक और झूठ का पुलिंदा, निजी हमले और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों और सीमा-पार आतंकवाद को छिपाने का प्रयास है.’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने पहले से रिकॉर्ड किये वीडियो संबोधन में जम्मू-कश्मीर समेत भारत के आतंरिक मामलों का जिक्र किया था.

जब खान के संबोधन में भारत का जिक्र आया तब संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव मिजितो विनितो महासभा हॉल से बाहर चले गए थे.

इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग हर बार की तरह इमरान खान ने अपने संबोधन में एक बार फिर कश्मीर राग अलापा इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधा.

कश्मीर का जिक्र करते हुए इमरान ने कहा कि भारत ने अवैध तरीके से कश्मीर पर कब्जा किया हुआ है और वहां के लोगों के मानवाधिकार का हनन कर रहा है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि वो अपने रेजॉलूशन के तहत इसका हल निकालें. इमरान ने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा कि इससे कश्मीरी लोगों के अधिकारों को खत्म किया गया है.

इमरान ने कहा- हजारों कश्मीरियों को झूठी मुठभेड़ में मारा गया इमरान ने आरोप लगाते हुए कि कश्मीर में आवाज उठाने वाले लोगों को पैलट गन से चुप कराया जा रहा है. यह सब आरएसएस की विचारधारा वाली बीजेपी के राज में हो रहा है. उन्होंने कहा कि हजारों कश्मीरियों को झूठी मुठभेड़ में मारा गया. नेताओं को नजरबंद किया गया.

हजारों बार सीजफायर का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के पीएम इमरान ने भारत पर ही इल्जाम लगा दिया. उन्होंने कहा कि भारत सीजफायर का उल्लंघन कर सीमा पर तनाव पैदा कर रहा है.

इमरान खान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ यूएन से उगला जहर, कूटनीतिक लिहाज और मर्यादाओं की उड़ाई धज्जियां नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा का स्वागत किया, 'सात निश्चय' के दूसरे चरण की घोषणा की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget