एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा का स्वागत किया, 'सात निश्चय' के दूसरे चरण की घोषणा की

बिहार विधानसभा के चुनाव तीन चरणों- - 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होंगे और 10 नवबंर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा के चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान का स्वागत किया और कहा कि अगर राज्य के लोग उन्हें एक बार फिर सेवा का मौका देंगे तो वह और विकास कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे. कुमार ने जदयू दफ्तर में कहा कि मौजूदा कार्यकाल के 'सात निश्चय' की तरह ही उनकी सरकार विकास की पहल के दूसरे चरण की शुरुआत करेगी.

नीतीश कुमार ने 2015-20 के कार्यकाल के लिए 'सात निश्चय' की घोषणा की थी

नीतीश कुमार प्रशासन ने 2015-20 के कार्यकाल के लिए 'सात निश्चय' की घोषणा की थी, जिनमें बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित करने वाली सात योजनाएं शामिल हैं, जैसै पाइप से पीने का पानी पहुंचाना, शौचालयों का निर्माण, पक्की नालियां और हर घर में बिजली का कनेक्शन।

'सात निश्चय-2' में शामिल होंगी ये चीजें जदयू के प्रमुख कुमार ने कहा कि 'सात निश्चय-2' में नौकरी की संभावना को उज्ज्वल करने के लिए युवाओं के कौशल को बढ़ाना, महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनकी उद्यमशीलता को बढ़ावा देना, हरेक खेत को सिंचाई की सुविधा और लोगों तथा पशुओं को अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल होगा.

राजग के घटकों में सीटों के बंटवारे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है तो इस प्रक्रिया में भी तेजी आएगी.

कुमार से पूछा गया कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान अक्सर उनपर निशाना साधते हैं जिससे राजग में दरार पड़ने का संकेत मिलता है, इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि कौन क्या बोल रहा है. हम चाहते हैं कि राजग के सभी घटक मिलकर चुनाव लड़ें और जीतें. उन्होंने कहा कि भाजपा भी इसके लिए काम कर रही है.कुमार ने कहा कि 15 साल बनाम 15 साल निश्चित रूप से चुनाव अभियान का विमर्श रहेगा.

बिहार में तीन चरणों में होने हैं चुनाव

बता दें बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे. पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे. दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर को और तीसरे चरण का सात नवंबर को होगा.

चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव कोरोना महामारी के मौजूदा हालात में दुनियाभर में होने वाले सबसे बड़े चुनावों में से एक होंगे. चुनाव में मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया है. सुबह 7 से शाम छह बजे तक मतदान होगा. पहले शाम 5 बजे तक मतदान होता था. हालांकि, यह सुविधा नक्सल प्रभावित इलाकों में नहीं होगी.

Bihar Elections ABP Opinion Poll: बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार, सातवीं बार बन सकते हैं मुख्यमंत्री- सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget